एलजी-केजरीवाल के बीच झगड़े का जिम्मेदार कौन?
नयी दिल्ली। दिल्ली में इन दिनों का पावर की जंग चल रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप राज्यपाल नजीब जंग के बीच ताकत की आजमाइश हो रही है। दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच हक की लड़ाई को लेकर मचे सियासी तूफान क्या है दिल्ली की जनता की राय।
इसी बात का पता लगाने के लिए न्यूज़24 और आईसोम्स की टीम ने दिल्लीवालों के बीच सर्वे किया। इस सर्वे में करीब 5000 लोगों से राय पूछी गई। उनसे पूछा गया कि उपराज्यपाल नजीब जंग और सीएम केजरीवाल के बीच टकराव के लिए वो किसे जिम्मेदार मानते हैं?
जानिए आखिर क्यों सबसे लड़ते रहते हैं केजरीवाल?
इस सर्वे में जो चौकाने वाले बात सामने आई उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। करीब 40 फीसदी दिल्ली वाले मानते है कि इस पूरे विवाद के लिए उपराज्यपाल नजीब जंग जिम्मेदार हैं। वहीं सीएम केजरीवाल को 33 फीसदी लोगों ने जिम्मेदार बताया है। जबकि 27 फीसदी इसके लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार मानने हैं।
क्यों है केजरीवाल और एलजी के बीच विवाद, जानिये क्या कहता है संविधान
इस सर्वे से साफ हो गया कि दिल्ली की लगभग दो तिहाई जनता इस पूरे विवाद के लिए केजरीवाल को कसूरवार नहीं मानती। भले ही ये आंकड़े केजरीवाल सरकार को राहत देने वाले हो, लेकिन ये उन्हें पूरी तरह क्लीन चिट नहीं दे रही।













Click it and Unblock the Notifications