Rajnath Singh पहुंचे भुज एयरफोर्स स्टेशन, भाषण में इन 10 मुद्दों पर रहा रक्षा मंत्री का फोकस
Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को गुजरात के भुज एयरफोर्स स्टेशन पर वायुसेना के जवानों को संबोधित किया। इस दौरान रक्षा मंत्री ने भारतीय सेना के शौर्य की सराहना करते हुए पाकिस्तान के साथ हुए हालिया संघर्ष और ऑपरेशन सिंदूर के लिए सेना और वायुसेना की भूमिका की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अभी उनके बिहेवियर के आधार प्रोबेशन पर रखा है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने हाल ही में स्पष्ट कर दिया है कि आतंक पर प्रहार अब भारत का न्यू नॉर्मल है। उन्होंने कहा, 'हमें हमारी सेनाओं पर गर्व है। आप सबने अपने पराक्रम और शौर्य से पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।' जानें रक्षा मंत्री के भाषण की खास 10 बातें...

यह भी पढ़ें: Babban Singh Video: बलिया में वायरल क्लिप से सियासी हलचल, भाजपा ने नेता को दिखाया बाहर का रास्ता
Rajnath Singh Speech 10 Points
1) रक्षा मंत्री ने कहा, 'आतंक पर प्रहार अब भारत का न्यू नॉर्मल है। अगर हमें नुकसान पहुंचाने की कोशिश होगी, तो हम पलटकर उसी भाषा में जवाब देंगे।'
2) ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए बधाई देता हूं। मैं बस यही कहूंगा कि आपके पराक्रम ने दिखा दिया है कि यह वो सिंदूर है जो श्रृंगार का नहीं शौर्य का प्रतीक है।'
3) 'यह सिंदूर खतरे की वह लाल लकीर है, जो भारत ने अब आतंकवाद के माथे पर खींच दी है।'
4) रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ अद्भुत शौर्य का परिचय दिया है। उनके शौर्य की सराहना काफी नहीं है, आज भारत हथियारों का सिर्फ आयात नहीं कर रहा। अपने हथियार बना भी रहा है।
यह भी पढ़ें: Shivangi Singh: कौन हैं स्क्वॉड्रन लीडर शिवांगी सिंह? IAF की पहली महिला राफेल पायलट बन रच चुकी हैं इतिहास
5) 'मैं आज उन माताओं को भी नमन करता हूं, जिनकी कोख ने आप जैसे बहादुर बेटे जने। उन परिवारों को भी नमन करता हूं जिन्होंने देश की रक्षा के लिए आपको भेजा।'
6) 'आज मैं भारत की जनता को भी नमन करता हूं जिन्होंने समझदारी और एकजुटता का प्रदर्शन किया है।'
7) 'हमारे एयर डिफेंस ने दुश्मन के हमले नाकाम किए हैं। पाकिस्तान अब पूरी तरह से बेनकाब हो चुका है।'
8) रक्षा मंत्री ने कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। अभी तो सिर्फ ट्रेलर देखा है और जब सही समय आएगा तो हम पूरी पिक्चर भी दिखाएंगे।'
9) 'नया भारत अब सहन नहीं करता है, बल्कि वह पलटकर जवाब भी देता है। आज पूरे देश की तरफ से मैं अपनी कृतज्ञता आप सबके प्रति जाहिर करना चाहता हूं।'
10) पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, 'पाकिस्तान की हरकतें अगर ठीक रहती हैं, तो ठीक है वर्ना हमें उन्हें सबक सिखाना आता है।'












Click it and Unblock the Notifications