Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Babban Singh Video: बलिया में वायरल क्लिप से सियासी हलचल, भाजपा ने नेता को दिखाया बाहर का रास्ता

Babban Singh viral video: बलिया जिले में भाजपा से जुड़े एक नेता बब्बन सिंह रघुवंशी को लेकर बड़ा राजनीतिक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद पार्टी ने सख्त रुख अपनाया और गुरुवार देर शाम भारतीय जनता पार्टी ने बब्बन सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

वीडियो में बब्बन सिंह को एक शादी समारोह के दौरान नर्तकी के साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए देखा गया। इस क्लिप के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। पार्टी की छवि पर असर पड़ता देख भाजपा नेतृत्व ने बिना देरी के कार्रवाई की।

Babban Singh viral video bjp leader expelled

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने निष्कासन का आदेश जारी किया। इसके अनुसार, बब्बन सिंह अब पार्टी से पूरी तरह बाहर कर दिए गए हैं।

वायरल वीडियो बना भाजपा के लिए सिरदर्द

बब्बन सिंह रघुवंशी रसड़ा स्थित चीनी मिल सहकारी संघ के चेयरमैन भी हैं। उनका वीडियो जैसे ही सामने आया, पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी दिखने लगी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा।

भाजपा ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की। पार्टी की तरफ से जारी पत्र में कहा गया कि इस कृत्य से पार्टी की साख को ठेस पहुंची है और यह अनुशासनहीनता के दायरे में आता है।

नेता द्वारा किया गया साजिश का दावा

हालांकि, बब्बन सिंह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने इसे पूरी तरह एक राजनीतिक साजिश बताया है। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने विधायक केतकी सिंह पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि यह पूरा मामला उन्हें बदनाम करने की साजिश है।

उन्होंने यह भी बताया कि वह जल्द ही इस मामले की जांच की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपेंगे। उनका कहना है कि वीडियो से छेड़छाड़ की गई है और उन्हें फंसाया जा रहा है।

वहीं इस बारे में भाजपा के बलिया जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि बब्बन सिंह किसी पद पर नहीं थे, प्रदेश नेतृत्व की तरफ से मिले निर्देश के अनुसार उन्हें निष्कासित किया गया है। आगे की कार्रवाई भी पार्टी नीति के तहत की जाएगी।

वहीं, इस घटना के बाद जिले की भाजपा इकाई भी सतर्क हो गई है। संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि पार्टी की छवि सर्वोपरि है और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जहां एक तरफ भाजपा ने सख्ती दिखाई, वहीं दूसरी ओर विपक्ष ने भी इस मामले को मुद्दा बना लिया है। कुछ नेताओं का कहना है कि यह भाजपा की आंतरिक गुटबाजी का परिणाम है। फिलहाल, बलिया समेत यूपी के लोगों के बीच इस वीडियो और निष्कासन को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+