India Pakistan: भारत का डिफेंस प्लान, अब बजट से बरसेगा कहर! डिफेंस बजट में बंपर बढ़ोतरी करने की तैयारी
India Pakistan: पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को धवस्त करने के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा बजट को बढ़ाने की बात चल रही है। India Today की रिपोर्ट की मुताबिक सरकार 50,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त व्यवस्था प्रस्तावित करने की तैयारी में है। बजट का एक बड़ा हिस्सा नए हथियारों, गोला-बारूद और आधुनिक तकनीक की खरीद पर केंद्रित किया जाएगा। इसको लेकर संसद के शीतकालीन सत्र में मंजूरी दी जा सकती है।

6.81 लाख करोड़ का है रक्षा बजट
इस अतिरिक्त आवंटन से सशस्त्र बलों की आवश्यकताओं, महत्वपूर्ण खरीदारी, और अनुसंधान व विकास के लिए प्रावधान किए जाने की संभावना है। इस वर्ष केंद्र सरकार ने रक्षा क्षेत्र के लिए 6.81 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बजट आवंटित किया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 9.53% अधिक है।
लगातार बढ़ रहा है रक्षा बजट
पिछले 10 वर्षों में रक्षा बजट लगभग तीन गुना बढ़ा है। 2014-15 में यह बजट 2.29 लाख करोड़ रुपये था, जबकि 2024-25 में 6.81 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है, जो कुल केंद्रीय बजट का 13.45% हिस्सा है।
ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत का शक्ति प्रदर्शन
बता दें कि, भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के जरिए सीमा पार किए बिना पाकिस्तान के अंदर स्थित 9 आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया। जिसमें 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए। इस ऑपरेशन में भारत की रक्षा क्षमताओं की श्रेष्ठता को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया।
एयर डिफेंस सिस्टम बनी सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी दीवार
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की सुरक्षा के लिए जो सबसे बड़ी दीवार बनी, वह थी रूस का S-400 एयर डिफेंस सिस्टम। जब पाकिस्तानी मिसाइलें भारत की ओर बढ़ रही थीं, तब एस-400 ट्रायम्फ, बराक-8 MRSAM और भारत का स्वदेशी आकाश डिफेंस सिस्टम चट्टान की तरह खड़े हो गए। इनकी बदौलत दुश्मन की एक भी मिसाइल भारतीय जमीन पर नहीं गिर सकी। जिसके बाद से अब सरकार एयर डिफेंस सिस्टम को और ताकतवर बनाने के लिए जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें India-Pakistan War: पाक के एटम प्लान पर लगेगा फुल स्टॉप! भारत की तैयारी से कांपा पाकिस्तान, क्या है मामला?












Click it and Unblock the Notifications