Shivangi Singh: कौन हैं स्क्वॉड्रन लीडर शिवांगी सिंह? IAF की पहली महिला राफेल पायलट बन रच चुकी हैं इतिहास

Squadron Leader Shivangi Singh: बचपन में जब एक छोटी लड़की ने दिल्ली के एयरफोर्स म्यूजियम में लड़ाकू विमानों को उड़ता देखा, तो उसकी आंखों में एक नया सपना पलने लगा। यह सपना था - भारतीय वायुसेना की वर्दी पहनकर आसमान में उड़ने का। आज वही लड़की स्क्वॉड्रन लीडर शिवांगी सिंह बन चुकी है और इतिहास रच चुकी है।

शिवानी भारत की पहली महिला हैं जो राफेल जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान को उड़ाने का गौरव प्राप्त कर चुकी हैं। उनकी यह उपलब्धि सिर्फ एक व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि देश की हर उस बेटी के लिए प्रेरणा है जो किसी भी फील्ड में ऊंचाइयां छूना चाहती है। शिवांगी की कहानी साहस, लगन और देशभक्ति का अनोखा उदाहरण है।

Squadron Leader Shivangi Singh

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच एक खबर लगातार वायरल हो रही थी कि IAF ऑफिसर स्क्वॉड्रन लीडर शिवांगी सिंह के विमान के क्रेश होकर पाकिस्तान में गिरने की। अफवाह थी कि शिवांगी सिंह को दुश्मनों ने पकड़ लिया है लेकिन आपको बता दें यह खबर पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। शिवांगी सिंह बिलकुल सही सलामत, भारत में मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें: व्योमिका सिंह जिनपर आज देश कर रहा नाज! क्या है उनकी तरह भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर बनने का पूरा प्रोसेस?

2017 में वायुसेना में हुई थीं शामिल

शिवांगी सिंह को साल 2017 में भारतीय वायुसेना में कमीशन मिला। शुरुआत में उन्होंने मिग-21 बाइसन उड़ाया। यह वही विमान है जिसे विंग कमांडर अभिनंदन ने भी उड़ाया था। इसके बाद उन्हें 2020 में राफेल पायलट बनने के लिए चयनित किया गया और उन्होंने फ्रांसीसी प्रशिक्षकों के साथ कड़ी ट्रेनिंग ली।

युद्ध की तैयारियों में शामिल, अफवाहों पर भी लगी रोक

हाल ही में भारत-पाक तनाव के बीच सोशल मीडिया पर झूठी खबर फैली कि शिवांगी सिंह को पाकिस्तान ने पकड़ लिया है। लेकिन PIB (प्रेस सूचना ब्यूरो) ने तुरंत इसे गलत बताया और साफ किया कि स्क्वॉड्रन लीडर शिवांगी पूरी तरह सुरक्षित हैं और देश की सेवा में लगी हैं।

अब लक्ष्य है अंतरिक्ष की उड़ान

राफेल उड़ाने के बाद अब शिवांगी की नजरें और ऊंचाई पर हैं। वह अब भारत के मानव अंतरिक्ष मिशन में हिस्सा लेने की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने टेस्ट पायलट ट्रेनिंग के लिए भी आवेदन दिया है। उनका अगला सपना है - अंतरिक्ष में भारत का तिरंगा ले जाना।

मिसाल बनी हैं शिवांगी

शिवांगी सिंह ना सिर्फ भारतीय वायुसेना के इतिहास में एक नया अध्याय हैं, बल्कि वह उन सभी लड़कियों और महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं जो आकाश की ऊंचाइयों को छूना चाहती हैं। उनका संघर्ष, समर्पण और हौसला हर किसी को यह सिखाता है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई सपना बड़ा नहीं होता।
ये भी पढ़ें: 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर चर्चा में आईं कर्नल सोफिया कुरैशी, पहले भी बटोर चुकी हैं सुर्खियां, SC ने की थी तारीफ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+