79th Independence Day: कौन हैं बलबीर सिंह, जो सालों से कश्मीर के लाल चौक तक निकाल रहे हैं तिरंगा यात्रा?
Balbeer Singh: देशभक्ति के रंग में रंगे कश्मीर के लाल चौक पर इस साल भी तिरंगे की शान लहराई। इसके साथ ही यहां तिरंगा यात्रा लिए पहुंचे राजस्थान के बलबीर सिंह। वो पिछले एक दशक से इस परंपरा को निभा रहे हैं। 2015 से शुरू हुई उनकी तिरंगा यात्रा अब एक मजबूत जनआंदोलन का रूप ले चुकी है।
हर साल वे अपने साथ देशभक्ति का जोश लेकर लाल चौक पहुंचते हैं और तिरंगा फहराकर यह संदेश देते हैं कि राष्ट्रीय ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है। अब तक वे 20 लाख से ज्यादा तिरंगे मुफ्त में बांट चुके हैं, और उनका कहना है कि यह मिशन तब तक जारी रहेगा जब तक हर घर में तिरंगा न लहराए। इस बार यह पहल 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर और भी खास बन गई, जब पूरा देश 'हर घर तिरंगा' अभियान में डूबा हुआ था।

कौन हैं 10 सालों से लाल चौक पर तिरंगा फहराने वाले बलबीर सिंह?
बलबीर सिंह राजस्थान के रहने वाले हैं और बीते 10 साल से वो लगातार कश्मीर के लाल चौक तक की तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे 2015 से लाल चौक पर तिरंगा यात्रा का आयोजन करते आ रहे हैं। इस बार यह उनका 10वां मौका था जब उन्होंने यहां तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा, "भले ही सरकार ने हाल ही में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू किया हो, लेकिन हम यह काम वर्षों से करते आ रहे हैं। अब तक हम 20 लाख से ज्यादा तिरंगे बांट चुके हैं और हमारा अभियान लगातार जारी है।"
#WATCH | J&K: Rajasthan native Balbeer Singh says, "Since 2015, I have been initiating Tiranga Yatra to Lal Chowk. This is the 10th time I have hoisted the Tiranga here. Even though the government started the 'Har Ghar Tiranga' campaign recently, we have been doing this for… pic.twitter.com/8A1k9PEXap
— ANI (@ANI) August 15, 2025
ये भी पढ़ें: शुभांशु शुक्ला को PM मोदी का सलाम! लाल किले से बताया 'विकसित भारत' का प्लान, होगा अपना स्पेस स्टेशन
बलबीर सिंह ने अपने इस अभियान की शुरुआत देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और हर नागरिक तक राष्ट्रीय ध्वज पहुंचाने के लिए की थी। उनका मानना है कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि एकता और गर्व का प्रतीक है, जिसे हर घर और हर दिल में जगह मिलनी चाहिए।
अभियान जारी रखने का संकल्प
बलबीर सिंह का कहना है कि उनका लक्ष्य है देश के हर नागरिक तक तिरंगा पहुंचाना। वे मानते हैं कि जब तक हर घर में तिरंगा लहराता नहीं, तब तक उनका मिशन पूरा नहीं होगा। उनका यह संकल्प आने वाले वर्षों में भी जारी रहेगा।
स्वतंत्रता दिवस 2025 का महत्व
2025 में भारत ने अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े जोश और गर्व के साथ मनाया। इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से रिकॉर्ड लंबा भाषण दिया, जिसमें देश की प्रगति, नई योजनाओं और राष्ट्रीय एकता पर जोर दिया गया। देशभर में 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर लोगों में खास उत्साह देखा गया, और लाल चौक पर बलबीर सिंह जैसे लोग अपनी व्यक्तिगत पहल से इस भावना को और मजबूती दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: क्या है PM-VBRY योजना? जिसका PM मोदी ने लाल किले से किया ऐलान, पहली नौकरी पर मिलेंगे 15,000 हजार रुपए
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications