शुभांशु शुक्ला को PM मोदी का सलाम! लाल किले से बताया 'विकसित भारत' का प्लान, होगा अपना स्पेस स्टेशन
PM Modi Congratulates Shubhanshu Shukla: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से न सिर्फ देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी, बल्कि भारतीय विज्ञान और अंतरिक्ष क्षेत्र की अद्भुत उपलब्धियों के बारे में भी बात की। उन्होंने अंतरिक्ष में भारत की नई सफलताओं का जिक्र करते हुए, देश के पहले अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक यात्रा की बधाई दी।
मोदी ने कहा कि भारत अब गगनयान मिशन के जरिए अंतरिक्ष में अपनी मौजूदगी मजबूत कर रहा है और भविष्य में अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की योजना बना रहा है। प्रधानमंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय परिवर्तन के मिशन में सक्रिय भागीदारी निभाएं और देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने में योगदान दें।

शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक मिशन पर पीएम की बधाई
पीएम मोदी ने कहा, "हमारे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर सफलतापूर्वक अपनी यात्रा पूरी की है और जल्द ही भारत लौटेंगे। अंतरिक्ष क्षेत्र की ये उपलब्धियां पूरे देश के लिए गर्व की बात हैं।"
ये भी पढ़ें: घुसपैठियों के खिलाफ 'जंग छेड़ने' का PM मोदी ने किया ऐलान, कहा- शुरू करेंगे 'हाई पावर डेमोग्राफी मिशन'
2047 तक 'विकसित भारत' का लक्ष्य
प्रधानमंत्री ने देश को 2047 तक 'विकसित भारत' बनाने के दृष्टिकोण को दोहराते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में भारत ने महत्वपूर्ण प्रगति की है और अंतरिक्ष कार्यक्रम इसकी मिसाल बन चुका है। उन्होंने कहा, "भारत सक्रिय रूप से गगनयान मिशन पर काम कर रहा है और अपने अंतरिक्ष स्टेशन की योजना भी बना रहा है। हम सभी को मिलकर देश की दिशा बदलनी होगी। मैं युवाओं से अपील करता हूं कि वे इस राष्ट्रीय परिवर्तन के मिशन में आगे आएं।"
शुभांशु शुक्ला का 18 दिन का अंतरिक्ष मिशन
इस साल जून में, शुभांशु शुक्ला पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने जिन्होंने ISS का दौरा किया और वे अंतरिक्ष जाने वाले दूसरे भारतीय भी बने। अपने 18 दिन के मिशन के दौरान उन्होंने सात महत्वपूर्ण माइक्रोग्रैविटी प्रयोग किए, जो भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को और मजबूत करेंगे। उन्होंने 14 जुलाई को स्टेशन से डिस्कनेक्ट किया और एक्सीओम-4 मिशन के तहत अगले दिन कैलिफोर्निया तट पर सुरक्षित उतर गए।
ये भी पढ़ें: 'न्यूक्लियर अटैक की धमकी से नहीं डरता आज का भारत', लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन, पढ़िए खास बातें












Click it and Unblock the Notifications