आसाराम की जमानत याचिका पर होगी सुनवाई
जोधपुर। एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किये गये आसाराम की जमानत याचिका पर आज राजस्थान की हाईकोर्ट में सुनवाई हो सकती है। पिछले दिनों एक निचली अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। इस बीच 72 वर्षीय धर्मगुरू के समर्थकों की ओर से पीडि़ता के परिवार को धमकियां मिल रही हैं और उन पर दबाव डाला जा रहा है कि केस वापस ले लें।
पीडि़ता के वकील मनीष व्यास ने कहा है कि लड़की के परिवार को आसाराम के समर्थकों की ओर से धमकियां मिलने के कारण ही उन्होने पुलिस से गुहार लगायी है कि पीडि़ता के परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाय।
आसाराम के प्रमुख सहयोगी शिवा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आसाराम के खिलाफ इसके पास पुख्ता सबूत हो सकते है। पुलिस मामले में जांच करने और आरोप पत्र दायर करने में आसाराम के अन्य सहयोगियों शिल्पी, शरद चंद्र और एक रसोइये से पूछताछ कर रही है। जिला एवं सत्र अदालत में शिल्पी की जमानत याचिका भी रद्द कर दी थी। शिल्पी मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा स्थित आश्रम की सेविका है।
बताया जा रहा है कि आसाराम पर आरोप साबित हो चुके हैं, उनके खिलाफ चार्जशीट दायर करने के लिए जांच जारी है।













Click it and Unblock the Notifications