Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नाबालिग के यौन शोषण से पहले आसाराम बापू के 10 विवाद

नई दिल्‍ली। करोड़ों लोगों की आस्‍था का प्राय बन चुके संत आसाराम बापू पर दिल्‍ली की एक नाबालिग लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। लड़की ने तमाम गंभीर आरोप लगाते हुए दिल्‍ली के कमला मार्केट थाने में मामला दर्ज कराया है। इस आरोप के बाद एकबार फिर आसाराम विवादों में फंस गये हैं। वैसे देखा जाये तो उनका विवादों से पुराना रिश्‍ता है और हम उसी रिश्‍ते को एक बार फिर आपके सामने रखेंगे।

अपने समागमों में नाटकीय भूमिकाएं निभाने के लिये प्रसिद्ध आसाराम बापू के संत करियर की शुरुआत आज से करीब 38 साल पहले मध्‍य प्रदेश से हुई थी। उन्‍होंने 30 वर्ष की आयु में एक कुटिया की स्‍थापना की, जो आज एक भव्‍य आश्रम का रूप ले चुका है, जहां हर साल बापू हजारों भक्‍तों के साथ भगवान कृष्‍ण बनकर होली खेलते हैं। 500 करोड़ से ज्‍यादा की जायदाद के मालिक आसाराम के देश-दुनिया में 200 से अधिक आश्रम हैं, 12 हजार करेाड़ की जमीनें हैं।

नब्‍बे के दशक में आडवाणी की रथ यात्रा में आसाराम बापू ने अहम भूमिका निभाई। रथ यात्रा के लिये बापू के जनाधार जुटाने में बड़ी भूमिका निभाई। उस जनाधार को देखते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने बापू की जमकर तारीफें कीं। इसके बाद दिल्‍ली के एक समागम में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने उनके पैर तक छुए थे। करोड़ों लोगों की आस्‍था से जुड़े हुए आसाराम बापू के भक्‍त सिर्फ भारत में नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। उन भक्‍तों की भावनाओं को तब ठेस पहुंची जब उन पर यौन शोषण का मामला दर्ज हुआ।

यौन शोषण के आरोप लगाने वाली लड़की का दावा है कि उनके आश्रम में उसका कई दिन तक यौन शोषण हुआ। यह लड़की जोधपुर में स्थित आसाराम बापू के गुरुकुल में ही रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसने पुलिस को बताया कि बापू ने उसे आश्रम में बुलाकर उसके साथ गलत काम किया। वहीं दिल्‍ली में बापू के ट्रस्‍ट की प्रवक्‍ता नीलम का कहना है कि ये सभी आरोप निराधार हैं और किसी ने बापू के खिलाफ सोची समझी साजिश रची है।

आसाराम बापू और 10 विवाद

जमीन पर कब्‍जे का अरोप

जमीन पर कब्‍जे का अरोप

वर्ष 2000 में आसाराम बापू के खिलाफ करीब 10 एकड़ जमीन पर कब्‍जा करने के आरोप हैं। यह मामला नवसारी जिले में दर्ज है। इस पर भैरवी गांव के लोगों ने बापू के खिलाफ कई बार प्रदर्शन भी किये। जब मामला अदालत पहुंचा तो जिला प्रशासन ने बापू के आश्रम पर बुलडोजर चला दिया।

जमीन पर अवैध कब्‍जा

जमीन पर अवैध कब्‍जा

आसाराम बापू की योग वेदांत समिति ने रतलाम में स्थित मंगलया मंदिर के पास 2001 में 11 दिनों के लिये एक जमीन ली। उसके बाद करीब इस 100 एकड़ जमीन पर कब्‍जा कर लिया। इस जमीन की कीमत करीब 700 करोड़ की है। इस पर बापू के खिलाफ केस फाइल किया गया। इस समय यह जमीन जयंत विटामिन्‍स लिमिटेड के पास है।

तंत्र-मंत्र से हत्‍या के प्रयास

तंत्र-मंत्र से हत्‍या के प्रयास

दिसंबर 2009 में आसाराम बापू पर राजू चंदक नाम के एक व्‍यक्ति ने आरोप लगाये कि बापू ने उसे जान से मारने की कोशिश की। उसने यह भी आरोप लगाया कि उनके आश्रम में तंत्र-मंत्र व काला जादू होता है और महिलाओं का यौन शोषण किया जाता है।

आश्रम में बच्‍चों की मौत

आश्रम में बच्‍चों की मौत

वर्ष 2008 में संत आसाराम बापू के आश्रम में दो बच्‍चों की संदिग्‍ध मौत हो गई। उनके शव साबरमती नदी के तट पर मिले। दोनों मोटेरा स्थित गुरुकुल में पढ़ते थे। इस पर सीआईडी की जांच बैठी। उस दौरान प्रफुल वाघेला ने यह आरोप लगाये कि तंत्र मंत्र के चक्‍कर में उनके बच्‍चे को मार दिया गया। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने बाद में बापू को इस मामले से बरी कर दिया।

मारा थप्‍पड़

मारा थप्‍पड़

आसाराम बापू ने कुछ साल पहले एक समागम के दौरान भरी पब्लिक के बीच पत्रकार को थप्‍पड़ मार दिया था, जिस पर पूरे मीडिया ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

विदिशा में भक्‍त के पेट पर लात मारी

विदिशा में भक्‍त के पेट पर लात मारी

फरवरी 2013 में मध्य प्रदेश के विदिशा में आसाराम के सत्संग के दौरान अमान सिंह दांगी नाम के शख्स ने आरोप लगाया कि प्रवचन खत्म होने के बाद वह जैसे ही आशीर्वाद लेने के लिए आसाराम बापू के कदमों में झुके उन्होंने उन्हें लात मार कर अपने से दूर गिरा दिया। दांगी का कहना है कि इसके बाद वह काफी देर तक ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे।

पत्रकारों को कुत्‍ता कहा

पत्रकारों को कुत्‍ता कहा

संत आसाराम बापू ने दो साल पहले मध्‍य प्रदेश में एक समागम के दौरान कहा पत्रकार तो कुत्‍ते होते हैं, जहां पुचकार दो वहां चले जाते हैं। इस पर मीडिया ने उन के खिलाफ जमकर बवाल काटा था।

दिल्‍ली गैंग रेप पर संवेदनहीन बयान

दिल्‍ली गैंग रेप पर संवेदनहीन बयान

पिछले साल दिसंबर में दिल्‍ली गैंगरेप के बाद जब देश उबल रहा था, तब आसाराम बापू ने कहा कि वो पांच-छह आरोपल दोषी नहीं हैं, खुद वो लड़की असली दोषी है। उसे उन हैवारों को भाई कहकर जान की भीख मांगनी चाहिये थी।

मोदी को इशारों में धमकाया

मोदी को इशारों में धमकाया

सौराष्ट्र में आसाराम बापू द्वारा आयोजित सत्संग की अनुमति प्रशासन द्वारा ना देने पर , आसाराम बापू भड़क गए, आसाराम बापू ने इसे चुनौती के तौर पर लेते हुए गुजरात सरकार और सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी को आड़े हाथो लेते हुए चेतावनी दे डाली। पुलिस द्वारा आसाराम बापू के सत्संग के लिए चुने गए आयोज़न स्थल पर पहुंच कर आयोजको को हटाने की बात पर भड़के आसाराम बापू ने कहा जो सत्संग को रोकेगा वो खुद ही नष्ट हो जायेगा।

नाबालिग लड़की का यौन शोषण

नाबालिग लड़की का यौन शोषण

संत आसाराम बापू एक नई मुसीबत में फंस गये हैं। इस बार उन पर यौन शोषण का आरोप लगा है। यह आरोप जोधपुर की एक नाबालिग लड़की ने लगाया है। लड़की ने दिल्‍ली के कमला मार्केट थाने में आसाराम बापू के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+