5 बेटों के बाद बेटी जन्मीं तो जंगल में फेंककर भाग गए मां-बाप, हुई मौत

जयपुर। कहते हैं कि लड़कियां घर की लक्ष्मी होती है। मां-बाप का ख्याल बेटों से ज्यादा बेटियां रखती है, लेकिन ये सारी बातें उस वक्त झूठ लगने लगती है जब लोग बेटियों को बोझ समझकर उसे लावारिस छोड़ जाते हैं। ऐसा ही एक मामला राजस्थान में सामने आया है। राजस्थान के झालावाड़ा जिले के झालारापाटन में एक दंपत्ति ने अपनी 6 दिन की जन्मीं बेटी को जंगल में फेंककर वहां से फरार हो गए।

 Rajasthan couple with 5 sons abandons 6-day-old girl child, she dies in hospital

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खुशाल सिंह राजपुरोहित के मुताबिक वीरमाल और उसकी पत्नी सौरभ बाई के पांच बेटे हैं। वो अगला बच्चा भी बेटा ही चाहते थे, लेकिन जब बेटी पैदा हुई तो अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दोनों ने नवजात बच्ची को जंगल में एक बड़े पत्थर के नीचे रखकर उसका सिर दबाकर भाग गए। लेकिन उन्हें ऐसा करते हुए कुछ लोगों ने देख लिया। लोगों ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया और बच्ची को फौरन अस्पताल ले गए। लेकिन वहां बच्ची की मौत हो गई।

पुलिस ने माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया तो दोनों ने बताया कि उन्हें बेटा ही चाहिए था। उनके पांच बेटे हैं और वो छठा भी बेटा चाहते थे, लेकिन जब बेटी पैदा हुई तो उन्होंने उसे जंगल में छोड़ने का फैसला किया। गौरतलब है कि राजस्थान में कन्या भ्रूण हत्या और नवजात बच्चियों की हत्या के कई मामले सामने आते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+