Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कम उम्र में इन सितारों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, किसी को ब्रेन स्ट्रोक तो कोई हार्ट अटैक का शिकार

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की वजह साल 2020 एक आम साल की तरह नहीं गुजरा है। इस महामारी ने कई लोगों को वक्त से पहले छीन लिया। बॉलीवुड के लिए भी ये साल इस लिहाज से बुरा रहा और कई सितारों को छीन लिया। एक तरफ ये महामारी तो दूसरी और हार्ट अटैक और पैरालाइसिस जैसी बीमारियों ने भी कई सितारों पर वार किया है। कम उम्र में ही कई सितारे हाल ही में गंभीर बीमारियों की चपेट में आ गए हैं। इसमें राहुल राय के बाद अब रेमो डिसूजा और शिखा मल्होत्रा का भी नाम जुड़ गया है।

शिखा मल्होत्रा को पैरालाइसिस

शिखा मल्होत्रा को पैरालाइसिस

शाहरुख खान के साथ 'फैन' फिल्म में काम कर चुकी एक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा को पैरालाइसिस स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनके शरीर का दाहिना हिस्सा काम नहीं कर रहा है। उन्‍हें जुहू के कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीते दिनों कोरोना मरीजों के लिए एक नर्स के रूप में सेवा करने के दौरान शिखा मल्‍होत्रा सुर्खियों में आईं थी। 26 की शिखा डांसर भी हैं।

शिखा के मैनेजर ने बताया है कि बृहस्पतिवार देर रात शरीर के दाएं हिस्से में दर्द की शिकायत की। कल रात करीब साढे दस बजे उनके शरीर के दाएं हिस्से में दर्द शुरू हुआ। हम पहले उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल ले गए और फिर बाद में जुहू के कूपर अस्पताल में भर्ती किया।

रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक

रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक

बॉलीवुड के मशहूर डांसर, कोरियाग्राफर और फिल्म निर्देशक रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक आया है। 45 साल के रेमो को शुक्रवार को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अब तक की जानकारी के मुताबिक रेमो डिसूजा की एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई है और उनकी हालत अब स्थिर है। उन्हें फिलहाल ICU में ही रखा गया है। जहां डॉक्टरों की टीम उनके हेल्थ पर नजरें बनाए हुए हैं।

राहुल रॉय ब्रेन स्ट्रॉक से उबर रहे

राहुल रॉय ब्रेन स्ट्रॉक से उबर रहे

बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय को हाल ही में ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। इसके बाद से राहुल अस्पताल में भर्ती हैं और अपना इलाज करवा रहे हैं। आशिकी फेम राहुल अपनी नई फिल्म की कारगिल में शूटिंग कर रहे थे, जब उन्हें अचानक ब्रेन स्ट्रोक हुआ। स्ट्रोक के बाद 52 साल के राहुल को एयरलिफ्ट करके श्रीनगर ले जाया गया, जहां से उन्हें मुंबई लाया गया। अब राहुल रॉय की हालत बेहतर बताई गई है।

 ये एक्टर भी कम उम्र एक्टर छोड़ गए दुनिया

ये एक्टर भी कम उम्र एक्टर छोड़ गए दुनिया

सलमान खान के साथ फिल्म रेडी में काम कर चुके मशहूर कॉमेडियन और एक्टर मोहित बघेल का महज 27 साल की उम्र में इस साल निधन हो गया। फिल्म रेडी में मोहित बघेल ने छोटे अमर चौधरी की भूमिका निभाई थी। मोहित बघेल कैंसर से पीड़ित थे।

मेहंदी और फरेब जैसी फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता फराज खान का अक्टूबर में निधन हो गया था। फराज खान महाभारत में काम करने वाले अभिनेता यूसुफ खान के बेटे थे। फराज को फेफड़ों में संक्रमण होने के बाद मस्तिष्क संक्रमण और निमोनिया का पता चला था। 46 साल के फराज खान बंगलूरू के एक अस्पताल में लंबे समय तक भर्ती रहे। जहां उनका निधन हो गया।

से भी पढ़ें- किसान आंदोलन कितना लंबा चलेगा, इसके भविष्य को लेकर शरद पवार ने किया ये दावा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+