राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला- असंगठित क्षेत्र को तबाह कर देश को गुलाम बनाया जा रहा
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए सोमवार को कहा है कि असंगठित क्षेत्र को तबाह किया जा रहा है। असंगठित क्षेत्र को तबाह करने के लिए लगातार फैसले लिए जा रहे हैं जो कि देश के आम लोगों को गुलाम बनाने की कोशिश है। राहुल ने नोटबंदी, जीएसटी और लॉकडाउन को सरकार के अर्थव्यवस्था और असंगठित क्षेत्र को तबाह कर देने वाले फैसले कहा है। राहुल गांधी ने भारत की अर्थव्यवस्था की खराब हालत को लेकर एक वीडियो सीरीज शुरू की है। इसी को लेकर सोमवार को उन्होंने अपना वीडियो शेयर किया है।
Recommended Video

ईश्वर को दे रहे हैं ये असत्याग्रही : राहुल
राहुल गांधी गांधी ने ट्विटर अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, जो आर्थिक त्रासदी देश झेल रहा है उस दुर्भाग्यपूर्ण सच्चाई की आज पुष्टि हो जाएगी। भारतीय अर्थव्यवस्था 40 वर्षों में पहली बार भारी मंदी में है। ‘असत्याग्रही' इसका दोष ईश्वर को दे रहे हैं। राहुल ने वीडियो में कहा- पिछले 6 साल से बीजेपी सरकार ने असंगठित व्यवस्था पर लगातार आक्रमण किया है। तीन बड़े उदाहरण- नोटबंदी, गलत जीएसटी और लॉकडाउन हैं। ऐसा नहीं है कि यह गलती से हुआ है। सरकार असंगठित क्षेत्र को खत्म कर रही है। असंगठित क्षेत्र 90 फीसदी को रोजगार देता है। यह खत्म हुआ तो हिंदुस्तान रोजगार नहीं दे पाएगा। इन तीनों का लक्ष्य हमारे असंगठित क्षेत्र को खत्म करने का है।

2008 में हमें असंगठित क्षेत्र ने बचाया था
राहुल गांधी ने कहा, साल 2008 में पूरी दुनिया में आर्थिक तूफान आया, अमेरिका यूरोप के बैंक गिरे, कंपनियां बंद हुईं, लेकिन भारत को कुछ नहीं हुआ। उस समय के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी से मैंने उनसे पूछा ता कि पूरी दुनिया में संकट आया, लेकिन भारत पर कोई असर नहीं हुआ ऐसा क्यों हुआ। उन्होने कहा था कि हिंदुस्तान में दो अर्थव्यवस्थाएं हैं, पहली संगठित अर्थव्यवस्था, दूसरी तरफ असंगठित अर्थव्यवस्था। जब तक असंगठित सिस्टम मजबूत है, कोई भी आर्थिक संकट हमें छू नहीं सकता है।

ये गुलाम बनाने की कोशिश है
राहुल ने कहा- यह मत सोचिए कि लॉकडाउन के पीछे सोच नहीं थी। यह मत सोचिए कि आखिरी मिनट पर लॉकडाउन कर दिया गया। इन तीनों का लक्ष हमारी इनफॉरमल सेक्टर को खत्म करने का है। इनफॉरमल सेक्टर में पैसा है। किसानों के घर में मजदूरों के पास छोटे बिजनेस में लाखों करोड़ों रुपए है। इसको यह लोग तोड़ना चाहते हैं पैसा लेना चाहते हैं। इसका नतीजा आएगा, नतीजा यह होगा कि हिंदुस्तान रोजगार पैदा नहीं कर पाएगा क्यों? क्योंकि इनफॉरमल सेक्टर 90 फीसदी से ज्यादा रोजगार देता है। जिस दिन इनफॉरमल सेक्टर खत्म हो गया उस दिन हिंदुस्तान रोजगार नहीं पैदा कर पाएगा। आप ही इस देश को चलाते हो आप ही इस देश को आगे ले जाते हो और आप ही के खिलाफ साजिश हो रही है। आपको ठगा जा रहा है और आपको गुलाम बनाने की कोशिश की जा रही है|












Click it and Unblock the Notifications