16 की उम्र में जबरदस्त कामयाबी और फिर सफलता बनी डिप्रेशन का कारण, अब वापसी कर रही हैं युवा धुरंधर
अक्सर फाइट से पहले हंसती-मुस्कुराती दिखने वालीं सुपरगर्ल जब रिंग में एंट्री लेती हैं तो वह अपना रौद्र रूप धारण कर लेती हैं। उनके जबरदस्त मुक्के, किक्स और घुटने के वार अच्छी-अच्छी विरोधियों को ढेर करते हुए आए हैं।
अब वह एक बार फिर से लंबे समय बाद एक्शन में दिखने जा रही हैं और उनका सामना 14 मार्च को होने वाले ONE Championship के अगले इवेंट ONE Fight Night 41 में हांगकांग की फाइटर यू यौ पुई से एटमवेट मॉय थाई मैच में होगा।

होश संभाला तब से कर रही हैं ट्रेनिंग
थाईलैंड के लोग अपने राष्ट्रीय खेल मॉय थाई को बहुत ही छोटी उम्र से शुरु कर देते हैं और एना "सुपरगर्ल" जारूनसाक ने भी कुछ ऐसा ही किया। पिता की देखरेख में वह और उनकी बड़ी बहन वंडरगर्ल, जो कि एक फाइटर हैं, ने ट्रेनिंग शुरु की। इसी के चलते 22 वर्षीय स्टार ने करियर में अब 40-7 (जीत-हार) का शानदार रिकॉर्ड बनाया है।
उन्होंने अपनी ट्रेनिंग के बारे में कहा, "मेरे पिता मुझे बचपन से ही मॉय थाई सिखा रहे हैं, जब मैं करीब 2-3 साल की थी। मॉय थाई हमेशा से मेरी जिंदगी का हिस्सा रहा है। मैं 8 साल की उम्र से ही फाइट कर रही हूं और बिना ब्रेक के लगातार ट्रेनिंग करती रही हूं।"
कामयाबी ही डिप्रेशन की वजह बनी
जिस उम्र मे बच्चे स्कूल की पढ़ाई कर रहे होते हैं, उस समय सुपरगर्ल स्ट्राइकिंग जगत का एक चर्चित नाम बन गईं। उन्होंने 16 वर्ष की आयु में अपनी ONE डेब्यू फाइट लड़ी और विरोधी को मात्र 60 सेकंड मे ढेर कर दिया। उन्हें लगातार कामयाबी मिलती रही, मगर इसी शोहरत ने उनकी नींद भी उड़ा दी।
उस बुरे दौर के बारे मे बात करते हुए सुपरगर्ल ने कहा, "मैं तो लगभग फाइटिंग छोड़ने वाली थी क्योंकि ऑनलाइन बहुत सारे नकारात्मक कमेंट्स आने लगे थे। मैं बहुत उदास रहने लगी थी, लगभग डिप्रेशन जैसा महसूस होने लगा था और पैनिक अटैक भी आने लगे थे। कई बार तो मुझे नींद भी नहीं आती थी।"
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications