कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे राहुल गांधी: सूत्र

नई दिल्ली, 20 सितंबर: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी का फिर से अध्यक्ष बनाए जाने की मांग जोर-शोर से उठ रही है। इस बीच खबर आ रही है कि राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने कांग्रेस सूत्रों के हवाले से इस खबर की पुष्टि की है।

 Congress Rahul Gandhi

न्यूज एजेंसी एएनआई ने कांग्रेस सूत्रों के हवाले से कहा कि सांसद राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है, क्योंकि वह भारत जोड़ो यात्रा के बीच से दिल्ली नहीं लौटेंगे। राहुल गांधी की यात्रा मौजूदा वक्त में केरल में है और 29 सितंबर को कर्नाटक में प्रवेश करेगी। नामांकन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। ऐसे में उन खबरों पर विराम लग गया, जिसमें दावा किया जा रहा था कि राहुल गांधी ही अगले पार्टी के अध्यक्ष होंगे।

इससे पहले झारखंड कांग्रेस ने राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया था। गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत कई राज्यों की कांग्रेस इकाइ ने राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने को लेकर प्रस्ताव पहले ही पास कर दिया था।

कौन लड़ सकता है चुनाव?

राहुल गांधी को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर अब विराम लग चुका है। ऐसे में अगर अन्य कांग्रेसी नेताओं की बात करे तो शशि थरूर और अशोग गहलोत सहित कई अन्य नेताओं के चुनाव लड़ने की संभावना है। सोमवार को वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा जाहिर की थी। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भी चुनावी मैदान में उतरने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+