चार साल पुरानी फोटो से न्याय योजना का प्रचार, सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए राहुल गांधी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक बुजुर्ग महिला की फोटोशॉप इमेज को लेकर ट्रोल हो गए। दरअसल जो फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है उसमें राहुल गांधी एक बुजुर्ग महिला को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन फोटो में चार उंगलियां दिखाई दे रही हैं। बस इसी बात को लेकर ट्रोलर राहुल गांधी पर बिफर पड़े और ट्रोल करने लगे कि इस फोटो में तीसरा हाथ किसका है।

Rahul Gandhi trolled for photoshopped image on social media

ऐसे में अगर आपकी नजरों के सामने से अगर ऐसी तस्वीर गुजरे तो उसकी पूरी जांच पड़ताल करने के बाद ही अपनी राय दें, क्योंकि फोटोशॉप के माध्यम से तस्वीरों के साथ इस तरह से छेड़छाड़ किए जा रहे हैं कि देखने वाले को पता भी नहीं चलेगा और शेयर करने वाला अपना काम कर जाएगा। दरअसल राहुल गांधी और बुजुर्ग महिला की ओरिजनल फोटो अखबारों में छपे विज्ञापन है जिसमें कांग्रेस की न्याय योजना को बढ़ावा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- राजनाथ सिंह बोले- कभी नहीं कहा कि लोगों के बैंक खाते में आएंगे 15 लाख

जिसके तहत पार्टी अगर सत्ता में आती है तो वो देश के 20 प्रतिशत गरीब परिवारों को हर साल 72000 रुपए देने का वादा किया है। लेकिन खास बात की इस फोटोशॉप तस्वीर को भाजपा की दिल्ली ईकाई के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने शेयर कर राहुल गांधी को ट्रोल किया और उन्होंने बेहतर जनसंपर्क एजेंसी हायर करने की सलाह दी।

सही तस्वीर कौन सी है इसके लिए राहुल गांधी की ओर से 9 दिसंबर 2015 के ट्वीट को देख सकते हैं। ये ट्वीट उस समय किया गया था जब राहुल गांधी तमिलनाडु और पुडुचेरी में बाढ़ ग्रस्त इलाकों के दौरे पर थे। वहां पर राहुल ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की थी जिसमें वो बुजुर्ग महिला भी शामिल थी जिसे राहुल गांधी ने गले लगया था। उस समय की तस्वीर के जरिए राहुल गांधी न्याय योजना की बात कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- CM कमलनाथ के OSD प्रवीण कक्कड़ के घर Income Tax Raid 48 घंटे बाद हुई खत्म, जानिए क्या-क्या मिला?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+