CM कमलनाथ के OSD प्रवीण कक्कड़ के घर Income Tax Raid 48 घंटे बाद हुई खत्म, जानिए क्या-क्या मिला?

Indore News, इंदौर। मुख्यमंत्री कमलनाथ के ओएसडी प्रवीण कक्कड़ (OSD praveen kakkar) के इंदौर स्थित घर और ऑफिस में चल रही आयकर के छापे की कार्रवाई 48 घंटे के बाद खत्म हो गई है। यह कार्रवाई देर रात करीब 2 बजे पूरी हुई। खुद ओएसडी का दावा है कि कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग की टीम को यहां से आपत्तिजनक और अवैध संपत्ती नहीं मिली है।

Income Tax Raid Completed after 48 hours At OSD praveen kakkars Home

कार्रवाई खत्म होने के बाद घर से बाहर आए ओएसडी प्रवीण कक्कड़ ने आरोप लगाया है कि आयकर के अधिकारियों ने गलत तरीके से छापे की कार्रवाई की है, क्योंकि आयकर के अधिकारी घर के दरवाजे तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए थे। हालांकि आयकर अधिकारियों ने किसी तरह प्रताड़ित नहीं किया है, लेकिन एक-एक दस्तावेज देखने के बाद भी उन्हें कुछ भी गैर कानूनी सामान और नकदी नहीं मिली है।

 सभी के दस्तावेज मौजूद है

सभी के दस्तावेज मौजूद है

प्रवीण कक्कड़ ने बताया कि आयकर विभाग की टीम ने उनके घर, जलसा गार्डन, उनके बेटे की कंपनी थर्ड आई और निजी इमारत में छानबीन करने के साथ ही दो लॉकर खोले थे। इनमें जो भी नकदी और ज्वेलरी मिली है। सभी के दस्तावेज मौजूद है। आयकर विभाग के अधिकारियों को इस तरह से कार्रवाई नहीं करनी थी, जो भी आयकर अधिकारियों ने प्रेस रिलीज के जरिए जानकारी दी है। हवाला कारोबार के संबंध में उससे उनका कोई लेना देना नहीं है। हालांकि, प्रवीण कक्कड़ ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित कार्रवाई बताया।

इधर, Ashwin Sharma के घर मिले साढ़े 10 करोड़ रुपए

इधर, Ashwin Sharma के घर मिले साढ़े 10 करोड़ रुपए

इधर, भोपाल में सीएम कमलनाथ के करीबी अश्विन शर्मा के घर पर आयकर की टीम ने छापा मारा। करीब 35 घंटे के बाद कार्रवाई समाप्त हुई। बताया जा रहा है कि अश्विन शर्मा के यहां से आयकर विभाग ने करीब 10 करोड़ 50 लाख से भी ज्यादा कैश जब्त किया है। इसके अलावा अश्विन शर्मा के घर से कई अहम दस्तावेज और हार्ड डिस्क भी आयकर विभाग के हाथ लगे हैं। बताया यह भी जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम अब अश्विन शर्मा के बैंक खातों और लॉकर्स को भी खंगालेगी।

कांग्रेस के प्रवक्ता का आरोप, मोदी सरकार मरवा रही आयकर के छापे

कांग्रेस के प्रवक्ता का आरोप, मोदी सरकार मरवा रही आयकर के छापे

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के OSD प्रवीण कक्कड़ के निवास सहित देशभर के 3 राज्यों के 50 स्थानों पर एक साथ इनकम टैक्स के छापे पर राजनीति भी शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मजार अली जाफरी ने आयकर विभाग की कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है।


कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता मजार अली जाफरी का कहना है कि पूरा देश जानता है कि मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाकर अपने पॉवर का दुरुपयोग कर रही है। मध्य प्रदेश में सिर्फ और सिर्फ कमलनाथ की सरकार को बदनाम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। अभी तक वास्तविक स्थिति सामने नहीं आई है। भाजपा की आईटी सेल झूठी खबरें बनाकर बदनाम कर रही है। अभी वास्तविक तौर पर उनके निवास ऐसा कुछ भी नहीं मिला है जो संदेहास्पद हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+