LPG के दाम बढ़ने पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, कहा- मोदी जी के विकास की गाड़ी रिवर्स गियर में है
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को LPG की कीमतों में बढ़ोत्तरी को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी के विकास की गाड़ी रिवर्स गियर में है और ब्रेक भी फेल हैं।
नई दिल्ली, 6 नवंबर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को LPG की कीमतों में बढ़ोत्तरी को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी के विकास की गाड़ी रिवर्स गियर में है और ब्रेक भी फेल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का विकास को लेकर हल्ला हकीकत से काफी दूर है और लाखों परिवार चूल्हे का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर हैं।

PriceHike हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- विकास के जुमलों से कोसों दूर, लाखों परिवार चूल्हा फूंकने पर मजबूर। मोदी जी के विकास की गाड़ी रिवर्स गियर में है और ब्रेक भी फेल हैं।
यह भी पढ़ें: ड्रग्स केस में नवाब मलिक के दामाद की जमानत को चुनौती देगी NCB- सूत्र
42 प्रतिशत लोगों ने LPG का इस्तेमाल किया बंद
राहुल गांधी ने उस खबर का भी स्क्रीनशॉट ट्वीट किया जिसमें कहा गया है कि एक सर्वे के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में 42 प्रतिशत लोगों ने खाना पकाने के लिए एलपीजी सिलेंडर का उपयोग करना बंद कर दिया है, क्योंकि वे अब उन्हें वहन नहीं कर सकते। वे अब लकड़ी के इस्तेमाल पर वापस आ गए हैं। बता दें कि राहुत गांधी और उनकी पार्टी मुद्रास्फीति को लेकर भाजपा पर लगातार हमलावर रही है।












Click it and Unblock the Notifications