ड्रग्स केस में नवाब मलिक के दामाद की जमानत को चुनौती देगी NCB- सूत्र
एनसीपी नेता नवाब मलिक द्वारा मुंबई की एनसीबी शाखा के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर लगाए गए वसूली के आरोपों के बाद अब एनसीबी उनके दामाद की जमानत को चुनौती दे सकती है।
मुंबई, 6 नवंबर। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के दामाद से जुड़े ड्रग्स का मामला उन 6 मामलों में से एक था जिसे शुक्रवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की मुंबई इकाई से वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संजय सिंह के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल को सौंपा गया। बता दें कि एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े इन 6 मामलों की जांच कर रहे थे, लेकिन आर्यन खान ड्रग्स मामले में उनके खिलाफ लगे जबरन वसूली के आरोपों के बाद मामलों को स्थानांतरित कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक एसआईटी अब मलिक के दामाद समीर खान को दी गई जमानत को रद्द करने के इरादे से अदालत का रुख कर सकती है, जिससे राजनीतिक विवाद गरमा सकता है।
Recommended Video

बता दें कि नवाब मलिक आर्यन खान ड्रग्स मामले में एनसीबी और समीर वानखेड़े पर लगातार हमलावर रहे। खबरों की मानें तो नवाब मलिक के रिश्तेदार की जमानत को चुनौती देने का फैसला सबसे पहले पिछले महीने की शुरुआत में लिया गया था। समीर खान को तब समन किया गया था जब एनसीबी को एक अन्य ड्रग मामले में एक आरोपी के साथ 20,000 रुपये के लेन-देन के सबूत मिले थे। समीर खान को गिरफ्तार करते हुए एनसीबी ने कहा था कि उन्हें 200 किलो से अधिक ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया गया है, लेकिन मलिक ने दावा किया कि वह ड्रग्स नहीं हर्बल तंबाकू था।
यह भी पढ़ें: अगर आपको भी है क्रिप्टोकरेंसी की चाह, मगर जेब है खाली, तो बर्गर किंग दे रहा फ्री क्रिप्टो पाने का मौका
हालांकि सितंबर में समीर खान को जमानत दे दी गई। लेकिन अब नवाब मलिक द्वारा आर्यन खान ड्रग्स मामले में बॉलीवुड और महाराष्ट्र को बदनाम करने का आरोप लगाने के बाद अब एनसीबी समीर खान की जमानत को अदालत में चुनौती दे सकती है। बता दें कि नवाब मलिक और उनके मंत्रियों ने समीर वानखेड़े पर आर्यन खान ड्रग्स मामले में 8 करोड़ रुपए लेने का आरोप लगाया है, लेकिन वानखेड़े ने इसे अपने खिलाफ एक साजिश करार दिया है।
-
IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश? -
Mumbai News: मुंबई की अदालत में 'सास-बहू ड्रामा', नौकरी को लेकर हुए घरेलू विवाद में कोर्ट का अहम फैसला -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM?












Click it and Unblock the Notifications