राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना- जुमलों और प्रगति का आपस में कोई संबंध नहीं, जनता ये समझ गई है
असम विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आज राहुल गांधी असम में प्रचार करेंगे। चुनाव प्रचार से पहले राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
दिसपुर। असम विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आज राहुल गांधी असम में प्रचार करेंगे। चुनाव प्रचार से पहले राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर कहा, 'चाय बाग़ान मज़दूरों समेत करोड़ों दिहाड़ी मज़दूरों के आँसू पोंछने के लिए केंद्र सरकार ने क्या किया? जुमलों और प्रगति का आपस में कोई सम्बंध नहीं है- जनता ये समझ गयी है।'

Recommended Video
आपको बता दें कि असम में किसी भी पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने में चाय बागान में काम करने वाले मजदूरों की बड़ी भूमिका होती है। इसलिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही उन्हें साधने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी भी आज असम में प्रचार करेंगी। असम में पहले चरण का मतदान हो चुका है और अगले चरण का मतदान गुरुवार को है।
यह भी पढ़ें: क्या पहले चरण की बंपर वोटिंग से भाजपा को पश्चिम बंगाल और असम में फायदा मिला?
कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के मुताबिक आज राहुल असम के सिलचर के तारापुर में इंडिया क्लब ग्राउंड में महिलाओं से बातचीत करेंगे इसके अलावा वह दीमा हसाओ जिले के हाफलोंग में डीएसए ग्राउंड में एक सार्वजनिक बैठक को भी संबोधित करेंगे।
कांग्रेस अपने चुनाव प्रचार के दौरान चाय बागान श्रमिकों की मजदूरी और एनआरसी जैसे मुद्दों को लेकर भाजपा को घेर रही है। दोनों ही पार्टियों एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं। इस बार भाजपा के लिए एनआरसी का मुद्दा उसकी जीत में कांटा बन सकता है। बगरहाल, ये सभी कयास हैं, राज्य की जनता किसे आशीर्वाद देगी यह तो 2 मई को आने वाला चुनाव परिणाम ही बताएगा।
राज्य में विधानसभा की 126 सीटों के लिए 3 चरणों में चुनाव होने हैं।












Click it and Unblock the Notifications