पीएम मोदी के इंटरव्यू पर राहुल ने कसा तंज, कहा- हकीकत पता हो तो अदाकारी नहीं चलती

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गैर चुनावी इंटरव्यू लिया। इस इंटरव्यू की कई छोटी-छोटी क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस इंटरव्यू पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी के इस खास इंटरव्यू को लेकर तंज कसा है। राहुल गांधी ने ट्वीट मे लिखा है कि, हकीकत रूबरू हो तो, अदाकारी नहीं चलती।

Rahul gandhi jibs of PM Modis interview with akshay kumar

राहुल गांधी ने बुधवार को पीएम मोदी के इंटरव्यू पर निशाना साधते हुए कहा कि, हकीकत रूबरू हो तो, अदाकारी नहीं चलती। जनता के सामने, चौकीदार मक्कारी नहीं चलती। राहुल गांधी ने इस ट्वीट में चौकीदार चोर है के हैशटैग के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें एक व्यक्ति कांग्रेस की रैली के दौरान मोदी के लेकर एक कविता बोल रहा है। जो जिसमें मोदी पर तंज किया जा रहा है।

लोकसभा चुनावों के दौरान अक्सर टीवी चैनलों के एंकर को इंटरव्यू देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार एक गैरराजनीतिक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने पीएम मोदी से कई मजेदार सवाल किए हैं। अक्षय ने पीएम मोदी से पूछा कि, एक बार मेरे ड्राइवर की बेटी से मैंने पूछा कि मोदी जी मिलें तो क्या सवाल करोगी? उसने कहा- क्या हमारे प्रधानमंत्री आम खाते हैं, खाते हैं तो कैसे, काटकर या गुठली के साथ?

इस पर जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, आम खाता हूं। यह मुझे पसंद भी है। गुजरात में आम रस की परंपरा है। छोटा था तो आम-वाम खरीदना, उस तरह की हमारी फैमिली लक्जरी तो थी नहीं। बचपन में पेड़ से पके आम तोड़कर खाना पसंद था। बाद में आम रस खाने की आदत लगी। लेकिन अब मुझे कंट्रोल करना पड़ता है कि खाऊं या नहीं। अक्षय ने एक और सवाल में पूछा कि, आपको अगर अलादीन का चिराग मिल जाए तो क्या करेंगे? तो मोदी ने कहा कि, मैं तो मांगूंगा कि जितने भी समाजशास्त्री हैं उनके दिमाग में भर दे कि वे बच्चों को अलादीन वाली कहानी सुनाना बंद कर दें। बच्चों को मेहनत करना सिखाएं।

सीएम योगी के भैंस वाले बयान पर अखिलेश का पलटवार, कहा- लैपटॉप दे दें तो गायब हो जाएंगे

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+