सीएम योगी के भैंस वाले बयान पर अखिलेश का पलटवार, कहा- लैपटॉप दे दें तो गायब हो जाएंगे
लखनऊ। लोकसभा चुनाव (lok sabha elections 2019) के चौथे चरण का प्रचार अभियान चरम पर है। सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव(Akhilesh yadav) ने बुधवार को हरदोई (Hardoi) और कानपुर में रैलियां कीं। सीएम योगी के भैंस चराने वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि,अगर लैपटॉप देदो के जरा चलाने के लिए कह दो तो 2 दिन पता नहीं लगेगा कहां गायब हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि, भाजपा चाहे जितनी कोशिश कर ले हम बंटने वाले नहीं हैं।

अखिलेश ने कहा कि, वह हमें कह रहे हैं कि, सविंधान ना होता तो हम भैंसे चरा रहे होते। कैसे सीएम हैं? अगर लैपटॉप देदो के जरा चलाने के लिए कह दो तो 2 दिन पता नहीं लगेगा कहां गायब हो जाएंगे। हमारे वाले में उनके ये विचार हो सकते हैं तो सोचो गरीब के बारे में क्या तुलना करते होंगे। दरअसल सीएम योगी ने कहा था कि, अगर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर और उनका संविधान नहीं होता तो अखिलेश यादव सैफई में किसी जमींदार के घर में भैंस और गाय चरा रहा होता। आज किस हैसियत से मंच शेयर कर रहे हैं ये लोग?
अखिलेश ने हरोदई की रैली में बोलते हुए कहा कि, ये हमारे 3 दलों के गठबंधन को महामिलावट बता रहे हैं। न जाने 38 दल मिलकर क्या कर रहे हैं? भाजपा ने सिर्फ सपने दिखाए, अच्छे दिन अब तक नहीं आए हैं। जब कभी देश के आईपीएस आते हैं, भाजपा वाले हमारे द्वारा शुरू किया गया 100 नंबर दिखाकर अपने नंबर बढ़ाते हैं। बाबा मुख्यमंत्री जी को समझ नहीं आता कि 100 नंबर चलता कैसे है।
अखिलेश ने कहा कि, जो सरकार गाय को माँ कहती हो आज सांड से नहीं मिल रही! ये सरकार किसी काम की नहीं, इस सरकार ने एक काम नहीं किया है। भाजपा सरकार में एक हज़ार से अधिक शिक्षामित्रों ने आत्महत्या कर ली। चालीस हज़ार से ज़्यादा किसानों ने आत्महत्या की है मगर सरकार आंकड़े नहीं दे पा रही है। अखिलेश ने कहा कि पिछली बार वो चाय के नशे में वोट बटोर ले गए। वो आबादी के एक प्रतिशत के प्रधानमंत्री हैं। किसान बर्बाद हो गया है। वह परेशान है। कैसी चमत्कारी सरकार है, खाद की बोरी से पांच किलो खाद चोरी हो गई।
पढ़ें उत्तर प्रदेश की सियासत का चुनावी गणित, जानिए किसका पलड़ा रहेगा भारी
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications