यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत, राहुल गांधी बोले- हर मिनट कीमती

नई दिल्ली, 01 मार्च: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में मंगलवार को एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। विदेश मंत्रालय ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि यूक्रेन के खारकीव में आज सुबह गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई। गोलीबारी में मरने वाले छात्र की पहचान नवीन शेखरप्पा के रूप में हुई है, जो कर्नाटक के हावेरी जिले का रहने वाला था। वहीं युवक की मौत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दुख व्यक्त करते हुए मोदी सरकार की योजना पर सवाल उठाए।

karnataka student died in Ukraine

Recommended Video

    Indian Student Killed In Ukraine: Congress ने Modi Govt पर साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी

    यूक्रेन के खारकीव में फंसे छात्र नवीन की मौत पर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए दुख व्यक्त किया। राहुल ने लिखा, "एक भारतीय छात्र नवीन की यूक्रेन में जान गंवाने की दुखद खबर मिली। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। मैं दोहराता हूं, भारत सरकार को सुरक्षित निकासी के लिए एक रणनीतिक योजना की आवश्यकता है। हर मिनट कीमती है।"

    इसी के साथ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने दुख जाहिर करते हुए कहा, " यह एक भयानक त्रासदी है। मेरा दिल पीड़ित परिवार और उन सभी के चिंतित परिवारों के लिए है, जो अभी भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। हमें उन्हें घर पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।"

    कांग्रेस प्रवक्त रणदीप सुरजेवाला ने लिखा कि, "मोदी जी, आपकी सरकार की संवेदन शून्यता के कारण कर्नाटक के जिस परिवार ने अपने बच्चे को खो दिया, उन्हें क्या कहेंगे ? #UkraineRussiaWar के बीच 20000 हजार भारतीयों जिन्दगी हर पल खतरे में है। हजारों बच्चों को सुरक्षित लाने की जिम्मेदारी किसकी है?

    जानिए कैसे हुई नवीन की मौत

    युवक की मौत पर कर्नाटक एसडीएमए आयुक्त मनोज राजन ने बताया कि हमने विदेश मंत्रालय से यूक्रेन में नवीन शेखरप्पा के दुर्भाग्यपूर्ण निधन की पुष्टि की है। वह चालगेरी, हावेरी जिले का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि खारकीव में नवीन कुछ जरूरी सामान खरीदने के लिए पास की दुकान पर गया था। बाद में उसके दोस्त को एक स्थानीय अधिकारी का फोन आया कि उसकी (नवीन) की मौत हो गई है।

    कर्नाटक सीएम ने की छात्र के पिता से बात

    इधर, कर्नाटक सीएमओ की ओर से जानकारी दी गई कि छात्र के निधन की खबर के बाद मुख्यमंत्री बसवाराज बोम्मई ने नवीन के पिता से बात की। साथ ही विश्वास दिलाया कि युवक का पार्थिव शरीर भारत वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। सीएम ने कहा कि इस मामले में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+