मेरी टी-शर्ट पर ध्यान है लेकिन मजदूरों के बच्चे फटे कपड़े पहन चलते हैं, मीडिया उन्हें नहीं पूछती: राहुल गांधी
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार सुबह उत्तर प्रदेश के ऐलूम गांव से शुरू हुई। भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में जाकर खत्म होगी।

Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ पार्टी की की आज की शुरुआत उत्तर प्रदेश के शामली से की है। इससे पहले यूपी के बागपत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने कड़ाके की ठंड में टी-शर्ट पहनने पर प्रतिक्रिया दी है। सर्दियों में राहुल के टी-शर्ट पहनने को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच राहुल गांधी ने कहा कि मीडिया उनके पहनावे को हाईलाइट कर रहा है, लेकिन फटे कपड़ों में उनके साथ चल रहे गरीब किसानों और मजदूरों और उनके बच्चों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।"
राहुल गांधी ने कहा, ''मैं भारत जोड़ो यात्रा में टी-शर्ट पहनकर चलता हूं। इस यात्रा में मेरे साथ गरीब किसान मजदूरों के कई बच्चे फटे कपड़े पहनकर चलते हैं। लेकिन मीडिया यह नहीं पूछता कि सर्दी के मौसम में गरीब किसानों और मजदूरों के बच्चे बिना स्वेटर/जैकेट के क्यों चल रहे हैं।'' राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शुरुआत के दिन से ही सफेद रंग की हाफ व्हाइट टी-शर्ट में दिख रहे हैं। ठंड में राहुल गांधी के टी-शर्ट पहनने की बात उस वक्त सुर्खियों में आई, जब दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा ने प्रवेश किया। इस दिल्ली की ठंडी में भी राहुल गांधी हॉफ व्हाइट टी-शर्ट में दिखे।
राहुल गांधी ने आगे कहा, ''पहले युवा 15 साल सेना में नौकरी करते थे और पेंशन पाते थे लेकिन नरेंद्र मोदी ने सोचा कि पेंशन को अलग रखा जाए, 6 महीने ट्रेन करें, बंदूक पकड़ें, 4 साल रहें, फिर आपको बाहर निकाल देंगे और आप बेरोजगार हो जाएंगे। यह नया भारत है।''
राहुल गांधी ने कहा, ''इसके बाद जब युवा सड़कों पर उतरे तो मोदी जी ने कहा कि अगर आपकी (विरोध के दौरान) फोटो खींची गई तो आपको सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। बीजेपी की नीति युवाओं, किसानों और मजदूरों को डराने की है।''












Click it and Unblock the Notifications