राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से कहा- नहीं तोड़ी आचार संहिता, भेदभाव न करे आयोग

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से कहा है कि उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघ्न नहीं किया है। दरअसल राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के शहदोल में एक रैली को संबोधित करते हुए ये दावा किया था कि पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ने आदिवासियों को गोली मारने का कानून लाया है। इसपर चुनाव आयोग ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया था।

Rahul gandhi says- i have not violated the model code of conduct

राहुल गांधी ने इस नोटिस के बदले 11 पन्नों का जवाब में कहा कि वह इंडियन फॉरेस्ट एक्ट के संसोधन प्रस्ताव के बारे में आसान भाषा में समझाने की कोशिश कर रहे थे। राहुल ने कहा कि हिंदी में उनकी बातें फ्री फ्लो में निकल गईं। मेरा मकसद लोगों को गुमराह करना कतई नहीं था। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघ्न नहीं किया है। वे मोदी सरकार के काम काज की आलोचना कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी द्वारा उनके खिलाफ सिर्फ इसलिए शिकायत की गई है ताकि वे उन्हें लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोक सकें। कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनाव आयोग को सबूत के तौर पर कुछ दस्तावेज भी भेजे।

यह भी पढ़ें- VIDEO: राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर में आई खराबी, खुद मैकेनिक बन करने लगे ठीक, देखिए फिर क्या हुआ

राहुल ने कहा कि 'मैं कांग्रेस का स्टार प्रचारक हूं, इसलिए मेरे खिलाफ आई शिकायतें सिर्फ चुनाव अभियान में बाधा डालने से ज्यादा कुछ नहीं हैं। भाषणों में मोदी सरकार के कामकाज की आलोचना करना आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है। आयोग को कांग्रेस के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए।'

यह भी पढ़ें- जानिए मध्यप्रदेश की शाहडोल लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+