VIDEO: राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर में आई खराबी, खुद मैकेनिक बन करने लगे ठीक, देखिए फिर क्या हुआ

Recommended Video

    Rahul Gandhi का Helicopter हुआ खराब, खुद बने मैकेनिक, फिर क्या हुआ देखें Video | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को छठे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हिमाचल प्रदेश के ऊना में रैली करने पहुंचे। उना में रैली संबोधित करने से पहले राहुल गांधी ने एक फेसबुक लाइव किया। इस लाइव उन्होंने बताया कि, उनका हेलीकॉप्टर खराब हो गया है। वह उसे ठीक करवाने में मदद कर रहे हैं। वीडियो में उनके साथ हेलीकॉप्टर का पायलट भी चॉपर के दरवाजे को ठीक करता हुआ दिख रहे हैं।

    हेलीकॉप्टर के दरवाजे में आई खराबी

    हेलीकॉप्टर के दरवाजे में आई खराबी

    दरअसल राहुल गांधी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना पहुंचे। जब उनका हेलीकॉप्टर ऊना में लैंड किया तो उन्होंने पायलट को बताया कि, चॉपर के दरवाजे में कुछ समस्या है। जिसके बाद पायलट हेलीकॉप्टर के दरवाजे को ठीक करने में जुट गए। पायलटों के गेट ठीक करता देख राहुल गांधी भी उनकी मदद करने लगे। इस दौरान उनकी टीम ने इस पूरे वाकए को फेसबुक पर लाइव कर दिया।

    राहुल गांधी स्क्रू ड्राइवर लेकर खुद भी पायलट की मदद करते दिखे

    इस लाइव वीडियो में राहुल गांधी स्क्रू ड्राइवर लेकर खुद भी पायलट की मदद करते दिख रहे हैं। वे पायलट को बता रहे हैं कि समस्या किस जगह आ रही है। इसके बाद मौके पर पहुंचे टेक्नीशियन हेलीकॉप्टर के दरवाजे ठीक करने में जुट गए। टेक्नीशियन ने उन्हें कुछ दिक्कत के बारे में बताया। इस दौरान मौके पर मौजूद एक शख्स ने फेसबुक लाइव कर रहे शख्स को वीडियो ना बनाने की रिक्वेस्ट की। जिसके बाद राहुल गांधी ने भी अपने साथी से फेसबुक लाइव बंद करने के लिए कहा।

    इससे पहले राहुल का एक फेसबुक वीडियो हुआ था वायरल

    इससे पहले राहुल का एक फेसबुक वीडियो हुआ था वायरल

    इससे पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का कानपुर एयरपोर्ट का एक फेसबुक लाइव सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। जिसमें राहुल गांधी अपनी बहन की खिंचाई करते दिखे थे। इस वीडियो में राहुल कहते दिख रहे थे कि, मैं आपको बताता हूं कि एक अच्छे भाई का क्या मतलब होता है? प्रियंका कम दूरी का सफर करती हैं, लेकिन उन्हें बड़ा हेलीकॉप्टर मिला है और इशारा करते हुए पीछे खड़े छोटे हेलीकॉप्टर को दिखाया कहा ये मेरा है। मजाकिया अंदाज में राहुल ने कहा कि मैं बड़ी दूरी का सफर करके चुनाव प्रचार कर रहा हूं, लेकिन मुझे छोटा हेलीकॉप्टर मिला है, लेकिन मैं अपनी बहन से प्यार करता हूं। ये मेरी सबसे अच्छी बहन है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+