VIDEO: राहुल गांधी का बीजेपी पर वार, अमित शाह को बताया हत्या का आरोपी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच नेताओं का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। फिलहाल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को हत्या का आरोपी करार दिया है।

Rahul Gandhi says BJP President Amit Shah Murder accused in jabalpur rally

राहुल गांधी ने कहा कि कहा, 'मर्डर आरोपी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह...वाह! क्या शान है...। अच्छा जय शाह का नाम सुना है, जादूगर है जय शाह 50 हजार रुपए को तीन महीने में 80 करोड़ रुपए बना दिए उसने।' इसके अलावा जबलपुर की जनसभा में राहुल गांधी 'चौकीदार चोर' के नारे भी लगवाए और पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि आप जहां चाहे वहां हमसे डिबेट कर सकते हैं 20 मिनट लगेंगे भारत का प्रधानमंत्री जनता को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे।

राहुल गांधी के इस बयान के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे खिलाफ एक फेक केस दर्ज किया गया था, जिसमें कोर्ट का फैसला आ चुका है। यह राजनीति से प्रेरित एक केस था जिसमें कोई सबूत नहीं थे। बाकी मैं राहुल गांधी की कानूनी जानकारी पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। जानकारी के लिए आपको बता दें कि जिस केस का राहुल गांधी जिक्र कर रहे थे सोहराबुद्दीन शेख और तुलसीराम प्रजापति फर्जी मुठभेड़ से संबंधित था जिसमें विशेष सीबीआई अदालत ने अमित शाह को बरी कर दिया था। अमित शाह पर यह आरोप साल 2010 में लगे थे। 2014 में कोर्ट ने उनको इस मामले में बरी कर दिया।

इस मामले को लेकर बीजेपी पहले ही यह कह चुकी है कि यूपीए सरकार ने अमित शाह को सोहराबुद्दीन शेख मुठभेड़ मामले फंसाने के लिए सीबीआई का दुरुपयोग किया था। हालांकि कोर्ट ने अमित शाह को इस मामले में बरी कर दिया क्योंकि अदालत को कोई सबूत नहीं मिले। लेकिन अब राहुल गांधी ने एक बार फिर इस मुद्दे को चर्चा में ला दिया है।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली ये बड़ी राहत

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+