राजीव गांधी की जयंती पर बेटे राहुल ने लिखा, 'हम आपको रोज याद करते हैं'
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज जयंती है। इस अवसर पर उनके बेटे और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पिता को याद किया है। राजीव गांधी ने उन्हें अपने समय से आगे का व्यक्ति का कहा।

Recommended Video
पिता की जयंती पर राहुल गांधी ने राजीव की एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि राजीव गांधी अपने समय से आगे के दूरद्रष्टा थे लेकिन इससे बढ़कर वे एक उदार और प्यार करने वाले इंसान थे। राहुल ने आगे लिखा कि मैं अविश्वसनीय रूप से इस बात पर गर्व करता हूं कि आप मेरे पिता हैं। हम आपको रोज याद करते हैं।
नई दिल्ली में उनकी समाधि स्थल वीर भूमि पर जाकर राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि।
देश के नौवें प्रधानमंत्री
राजीव गांधी का जन्म 20 जनवरी 1944 को हुआ था। कट्टरपंथियों के हाथों इंदिरा गांधी की हत्या के बाद अचानक उन्हें प्रधानमंत्री पद के रूप में देश की बागडोर संभालनी पड़ी थी। वे देश के नौवें प्रधानमंत्री बने थे। उनके नेतृत्व में 1984 के चुनावों में कांग्रेस ने प्रचंड जीत हासिल की थी। वे 1984 से 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। 89 के चुनावों में उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने चुनाव लड़ा लेकिन पार्टी को बहुमत नहीं मिल सका। 1991 में चुनाव प्रचार के दौरान तमिल चरमपंथियों ने आत्मघाती बम हमले में उनकी हत्या कर दी थी। आज उनकी जयंती पर कांग्रेस के साथ विभिन्न पार्टियों के नेता देश के पूर्व प्रधानमंत्री को अपने-अपने तरीके से याद कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी












Click it and Unblock the Notifications