Rajiv Gandhi Jayanti: पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 76वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है, 'पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि।' आपको बता दें 20 अगस्त, 1944 को राजीव गांधी का जन्म हुआ था। उन्होंने अक्टूबर 1984 में देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यभार संभाला था। राजीव गांधी 2 दिसंबर, 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान साल 1991 में तमिल चरमपंथियों ने सुसाइड बॉम्बर से उनकी हत्या कर दी थी।

prime minister narendra modi, narendra modi, rajiv gandhi, former prime minister rajiv gandhi, rajiv gandhi birth anniversary, birth anniversary of rajiv gandhi, pm modi pays tribute to rajiv gandhi, rajiv gandhi jayanti, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीएम मोदी, नरेंद्र मोदी, राजीव गांधी, राजीव गांधी जयंती

Recommended Video

    Rajiv Gandhi Jayanti : PM Modi ने दी श्रद्धांजलि, Rahul Gandi ने लिखा भावुक पोस्ट | वनइंडिया हिंदी

    कांग्रेस पार्टी आज के दिन को 'सद्भावना दिवस' के तौर पर मनाती है। राजीव गांधी पेशे से पायलट थे लेकिन उनकी मां और देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सिख कट्टरपंथियों ने हत्या कर दी थी, जिसके बाद राजीव गांधी को राजनीति का रुख करना पड़ा। उनकी जयंती के मौके पर उनके बेटे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

    राहुल गांधी ने अपने पिता की तस्वीर शेयर करते हुए कहा है, 'राजीव गांधी जबरदस्त विजन वाले और अपने वक्त से काफी आगे के व्यक्ति थे। लेकिन सबसे बढ़कर, वह एक दयालु और प्यार करने वाले इंसान थे। मैं उन्हें अपने पिता के रूप में पाकर भाग्यशाली और गौरवान्वित महसूस करता हूं। हम उन्हें आज और हर दिन याद करते हैं।'

    prime minister narendra modi, narendra modi, rajiv gandhi, former prime minister rajiv gandhi, rajiv gandhi birth anniversary

    प्रियंका का गांधी परिवार के बाहर से अध्यक्ष चुनने को लेकर बयान एक साल पुराना: कांग्रेस

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+