कांग्रेस नेता की BSP सुप्रीमो पर विवादित टिप्पणी, 'मायावती को Rahul Gandhi के पैर छूने चाहिए'

Rahul Gandhi OBC Remarks: राहुल गांधी ने ओबीसी हितों को लेकर दिल्ली में एक बयान दिया था। लोकसभा में नेता विपक्ष ने कहा था कि जाति जनगणना नहीं कराना गलती है और मैं ओबीसी हितों की रक्षा के लिए उस तरीके से संघर्ष नहीं कर सका, जैसे करना चाहिए था। इस बयान पर बीजेपी समेत कई पार्टी के नेता उन्हें घेर रहे हैं। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने इसे कांग्रेस का नाटक कहा है। अब झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने मायावती पर पलटवार किया है।

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि मायावती को तो राहुल गांधी के पैर छूने चाहिए, क्योंकि देश में आज दलितों को जो भी अधिकार मिले हैं, कांग्रेस की वजह से ही मिले हैं। राहुल गांधी दलितों के कल्याण की वकालत करते हैं। अंसारी यहीं नहीं रुके और आगे उन्होंने कहा कि आपको (मायावती) लड़ना बीजेपी से चाहिए, आप राहुल जी से क्यों लड़ रही हैं?

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi के लिए कांग्रेस विधायक ने बांधे तारीफों के पुल

राहुल गांधी की तारीफ करते हुए इरफान अंसारी ने कहा, 'आज वह हर मंच पर संविधान को लेकर चल रहे हैं। आज दलित समाज भी राहुल और कांग्रेस की तरफ ही आस लगाकर देख रहा है। अगर मायावती वाकई में दलितों का कल्याण चाहती हैं, तो उन्हें कांग्रेस के साथ आना चाहिए। राहुल गांधी के साथ मिलकर संघर्ष करना चाहिए। आपको राजनीति के बारे में नहीं सोचना चाहिए, बल्कि भावनाओं के स्तर पर काम करना चाहिए।'

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi ने किया स्वीकार, 'मैंने OBC हितों की रक्षा के लिए संघर्ष नहीं किया'

मायावती ने राहुल गांधी पर लगाया दिखावा करने का आरोप

दरअसल राहुल गांधी के ओबीसी वर्ग पर दिए बयान पर मायावती ने कहा था कि कांग्रेस केवल और केवल स्वार्थ की राजनीति कर रही है। राहुल गांधी ने जो ओबीसी समाज से माफी मांगी है वह सिर्फ दिखावा है। कांग्रेस केवल घड़ियाली आंसू बहा रही है। कांग्रेस ने दलितों का शोषण किया है।

मायावती कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर ही दलित हितों की अनदेखी का आरोप लगाती रहती हैं। ओबीसी पर दिए राहुल के बयान पर बीजेपी भी हमले कर रही है। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ भ्रष्टाचार का राज दिया है, लेकिन जनता अब इनकी झूठी बातों में नहीं आने वाली है।

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi को लखनऊ कोर्ट से मिली जमानत, जानिए किस मामले में कोर्ट में होना पड़ा पेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+