Rahul Gandhi ने किया स्वीकार, 'मैंने OBC हितों की रक्षा के लिए संघर्ष नहीं किया'
Rahul Gandhi News: दिल्ली में कांग्रेस के ओबीसी कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने अपनी गलती स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि साल 2004 में जब वह राजनीति में आए, तो शुरुआती दौर में ओबीसी वर्ग के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि जिस ताकत के साथ मुझे आपके अधिकारों के लिए लड़ना चाहिए था, मैं उस तरह से नहीं कर सका। उन्होंने यह भी कहा कि जातीय जनगणना नहीं कराना हमारी गलती थी। हालांकि, लोकसभा में नेता विपक्ष ने कहा कि अब वह अपनी गलती सुधारें।
ओबीसी कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए राहुल ने एक बार फिर जाति जनगणना की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि 2004 में जब मैं राजनीति में आया, तो मुझे ओबीसी वर्ग का इतिहास और योगदान की जानकारी थी। हालांकि, कम अनुभव होने की वजह से आपकी समस्याओं के बारे में ठीक से समझ नहीं सका। इस सम्मेलन में उन्होंने एक बार फिर जाति जनगणना की जरूरत पर जोर दिया।

Rahul Gandhi बोले, 'OBC हितों के लिए कांग्रेस संघर्ष करेगी'
राहुल गांधी ने अपनी पार्टी का बचाव करते हुए कहा कि ओबीसी वर्ग के संघर्ष के लिए जैसी लड़ाई मुझे लड़नी चाहिए थी, मैं नहीं लड़ पाया। यह कांग्रेस की गलती नहीं है और मेरी गलती है, जिसे मैं ठीक करूंगा। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 नतीजों के बाद भी संसद में राहुल ने जाति जनगणना की बात दोहराई थी। इसके बाद सरकार ने ऐलान कर दिया है कि अगली जनगणना में जाति का कॉलम भी जोड़ा जाएगा। जाति जनगणना के समर्थन में कांग्रेस के साथ आरजेडी और क्षेत्रीय दल भी हैं।
यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi को लखनऊ कोर्ट से मिली जमानत, जानिए किस मामले में कोर्ट में होना पड़ा पेश
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ओबीसी सम्मेलन में राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया। अपने भाषण में उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम दिन रात झूठ बोलते हैं। बीजेपी के लोग सिर्फ नफरत फैलाने का काम करते हैं। खड़गे ने यह भी कहा कि राहुल गांधी ऊंची जाति से आते हैं, लेकिन उनके दिल में हर वर्ग के लिए जगह है। वह ओबीसी, दलित लोगों के लिए सोचते हैं।
यह भी पढ़ें: 'हम EC को नहीं छोड़ेंगे', बिहार चुनाव से पहले SIR पर बवाल जारी, राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications