Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'पीएम मोदी के हाथ कैसे कांप रहे थे....उन्होंने मेरा अपमान किया ' : केरल के वायनाड में अडानी मुद्दे पर राहुल

राहुल गांधी ने संसद की कार्यवाही में खुद के साथ भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने मुझे अपमानित किया, लेकिन उनके शब्द नहीं हटाए गए।

rahul-gandhi-in-kerala-s-wayanad-how-the-hands-of-pm-modi-were-shaking-he-insulted-me

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अडानी मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमले किए हैं। संसद में अपने भाषण के अंश हटाए जाने से तिलमिलाए कांग्रेस सांसद ने आज अपने संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड में पीएम मोदी पर फिर से गौतम अडानी के साथ साठगांठ के आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि संसद में जवाब देते समय पानी पीते हुए पीएम मोदी के हाथ कांप रहे थे और उन्हें बार-बार पानी पीना पड़ रहा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री ने उनका सीधा अपमान किया, लेकिन उनके शब्द संसदीय कार्यवाही से नहीं हटाए गए।

rahul-gandhi-in-kerala-s-wayanad-how-the-hands-of-pm-modi-were-shaking-he-insulted-me

मैंने लोकसभा स्पीकर को सारे सबूत भेज दिए- राहुल गांधी
केरल के वायनाड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज फिर से अडानी मुद्दे को गर्माने की पूरजोर कोशिश की है। उनके निशाने पर सीधे तौर पर पहले की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही थे। कांग्रेस सांसद ने कहा कि 'संसद में मेरे भाषण के कुछ हिस्से हटा दिए गए। मैंने किसी का अपमान नहीं किया। मुझसे कहा गया था कि मैंने जो कुछ भी कहा, उसके संबंध में सबूत दिखाऊं और मैंने लोकसभा स्पीकर को एक पत्र लिखा है, जिसमें उनकी ओर से हटाए गए प्रत्येक बिंदु के समर्थन में सबूत हैं।'

rahul-gandhi-in-kerala-s-wayanad-how-the-hands-of-pm-modi-were-shaking-he-insulted-me

देश के प्रधानमंत्री मेरा सीधा अपमान करते हैं- वायनाड के सांसद
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि 'मुझे उम्मीद नहीं है कि मेरे शब्दों को रिकॉर्ड में शामिल करने की अनुमति मिलेगी। देश के प्रधानमंत्री मेरा सीधा अपमान करते हैं, लेकिन उनके शब्द रिकॉर्ड से नहीं हटाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि मेरा नाम गांधी क्यों है, नेहरू क्यों नहीं....'

जब पीएम पानी पी रहे थे तो उनके हाथ कैसे कांप रहे थे- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने अपनी ओर से दावा करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा, 'सच्चाई हमेशा सामने आ जाती है। आपको सिर्फ इतना करना है कि जब मैं बोल रहा था तब मेरे चेहरे को और उनके चेहरे को देखें। देखिए कि पीएम ने कितनी बार पानी पिया और जब वह पानी पी रहे थे तो उनके हाथ कैसे कांप रहे थे।'

Recommended Video

    Rahul Gandhi को Lok Sabha सचिवालय ने भेजा नोटिस, जानें क्यों? | Rajya Sabha | वनइंडिया हिंदी

    मैं जिससे सबसे कम डरता हूं, वह नरेंद्र मोदी हैं- राहुल
    कांग्रेस सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि 'प्रधानमंत्री सोचते हैं कि वह बहुत ही ताकतवर हैं और लोग उनसे डर जाएंगे। पीएम को यह पता नहीं है कि मैं जिस चीज से सबसे कम डरता हूं वह नरेंद्र मोदी हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह भारत के पीएम हैं। क्योंकि, एक दिन उन्हें अपनी सच्चाई का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।'

    पीएम मोदी और अडानी में साठगांठ- कांग्रेस सांसद
    इस दौरान राहुल ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री और गौतम अडानी के बीच साठगांठ का आरोप लगा दिया। वायनाड के सांसद ने कहा, ' यह जरूरी है कि इस देश का हर आदमी संसद की कार्यवाही को देखे, समझे कि देश में क्या हो रहा है और पीएम और श्री अडानी के बीच गठजोड़ को समझे।'

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+