राहुल गांधी ने अमिताभ बच्चन-ऐश्वर्या राय का नाम लेकर PM मोदी पर साधा निशाना, जानें क्यों

Rahul Gandhi Hits PM Modi Ram Temple Inauguration: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए रविवार को बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन और उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम लिया।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचने पर जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि देश को चलाने वाले लोगों को मंदिर कार्यक्रम से दूर रखा गया, लेकिन अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन उपस्थित थे।

राहुल गांधी ने अमिताभ बच्चन का नाम लेकर PM पर साधा निशाना

यह भी पढ़ें- UP News: राहुल गांधी ने अचानक क्यों रोक दी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, सामने आई ये बात, कल पहुंचेंगे प्रयागराज

क्या आपने 'राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा' देखी?

राहुल गांधी ने दावा किया कि इस भव्य कार्यक्रम में किसी भी ओबीसी या एसटी और एससी चेहरे को आमंत्रित नहीं किया गया था। राहुल गांधी ने लोगों से पूछा कि क्या आपने 'राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा' देखी? क्या आपने कोई ओबीसी या एसटी और एससी चेहरा देखा? इसमें अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या बच्चन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाग लिया। लेकिन हमने उन लोगों को नहीं देखा जो वास्तव में देश को चलाते हैं।

'बीजेपी ने राजनीतिक लाभ हासिल करने की कोशिश की'

राहुल गांधी ने कहा कि राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने की। इसमें हजारों मशहूर हस्तियों, राजनेताओं और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। हालांकि, विपक्ष ने यह दावा करते हुए कार्यक्रम में भाग नहीं लिया कि भाजपा राजनीतिक लाभ हासिल करने की कोशिश कर रही है।

सोमवार को अमेठी जाएंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी सोमवार को अपने पूर्व निर्वाचन क्षेत्र अमेठी जाएंगे। राहुल गांधी को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में बीजेपी की स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी राहुल के साथ अमेठी जाएंगी।

यह भी पढ़ें- Congress Leaders in BJP: क्या 2024 का चुनाव राहुल कांग्रेस बनाम मोदी कांग्रेस बन गया है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+