राहुल गांधी का मोदी सरकार पर वार, कहा-केंद्र की वैक्सीन नीति समस्या को और बिगाड़ रही
नई दिल्ली, मई 14; कोरोना महामारी के बीच देश वैक्सीन की कमी से जूझ रहा है। कई राज्यों में वैक्सीन की कमी से टीकाकरण प्रभावित हुआ है। शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार की वैक्सीन नीति पर सवाल खड़े किए हैं और कहा है कि यही सबसे बड़ी समस्या है। इससे पहले राहुल गांधी ऑक्सीन, दवाएं और वैक्सीन की कमी का मामला उठाते हुए सरकार की आलोचना की थी।

Recommended Video
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, केंद्र सरकार की वैक्सीन नीति समस्या को और बिगाड़ रही है- जो भारत झेल नहीं सकता। वैक्सीन की ख़रीद केंद्र को करनी चाहिए और वितरण की ज़िम्मेदारी राज्यों को दी जानी चाहिए।' इससे पहले राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे समय में जब देश कोरोना महामारी का सामना कर रहा है, टीके, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ वह खुद भी गायब हैं।
गुरुवार को राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर कहा, 'वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ साथ प्रधानमंत्री भी गायब हैं। बचे हैं तो बस सेंट्रल विस्टा, दवाओं पर जीएसटी और यहां-वहां प्रधानमंत्री की फोटो।' बता दें कि कोरोना वायरस के प्रबंधन को लेकर राहुल गांधी प्रधानमंत्री पर लगातार हमले बोल रहे हैं और देश में संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ऑक्सीजन, दवाओं और टीकों की हो रही कमी के लिए सरकार की आलोचना कर रहे हैं। आजम खान का हॉस्पिटल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन, बताया कैसी है तबीयत

आपको बता दें कि भारत सरकार ने कोविशील्ड टीके की दो डोज लगवाने के बीच के समयांतर को 6-8 सप्ताह से बढ़ाकर 12-16 सप्ताह करने की कोविड-19 कार्य समूह की सफारिश को स्वीकार कर लिया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को दो डोज के बीच समयांतर की घोषणा करते हुए उक्त बात बतायी। मंत्रालय ने कहा, लेकिन कोवैक्सीन के दो डोज के समयांतर (पहला और दूसरा डोज लगने के बीच का समय) में कोई बदलाव नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications