Rahul Gandhi Bail: राहुल गांधी को मिली बड़ी राहत, इस मामले में MP-MLA कोर्ट ने दी जमानत, कोर्ट ने लगाई शर्त

Rahul Gandhi bail: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बुधवार को झारखंड के चाईबासा स्थित MP-MLA कोर्ट से मानहानि मामले में जमानत मिल गई। यह मामला वर्ष 2018 के एक चुनावी जनसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित मानहानिकारक बयान को लेकर दर्ज किया गया था।

राहुल गांधी सुबह लगभग 10:55 बजे कोर्ट में पेश हुए। उनके वकील प्रणव दरिपा ने बताया, 'राहुल गांधी जी झारखंड हाई कोर्ट के निर्देश के अनुसार कोर्ट में पेश हुए थे। उन्होंने जमानत की अर्जी दी थी, जिसे सशर्त मंजूर कर लिया गया है। अब हम आगे की प्रक्रिया पूरी करेंगे।'

Rahul Gandhi bail

क्या है मामला?

वकील ने बताया कि यह एक मानहानि का मामला है, जो 2018 में दर्ज किया गया था। यह केस पहले रांची में दर्ज हुआ था और 2021 में इसे चाईबासा ट्रांसफर कर दिया गया। उन्होंने कहा,
"हमने झारखंड हाई कोर्ट में व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट के लिए याचिका दायर की थी। हाई कोर्ट के निर्देश के अनुसार ही हम आज यहां उपस्थित हुए।"

राहुल गांधी की ओर से एक अन्य वकील धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दी है और ट्रायल में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें Rahul Gandhi: अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी को कोर्ट से मिली जमानत, जानिए क्यों दर्ज हुआ था केस?

पिछली सुनवाई में क्या हुआ था?

राहुल गांधी ने 2 जून को झारखंड हाई कोर्ट में विशेष अदालत के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें 26 जून को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया गया था। उनके वकील ने 10 जून को हाई कोर्ट को बताया कि वे उस दिन उपस्थित नहीं हो पाएंगे, और उन्होंने 6 अगस्त की तारीख के लिए अनुमति मांगी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

किसने किया था केस दर्ज?

यह मामला प्रताप कुमार नामक व्यक्ति द्वारा दर्ज किया गया था, जिन्होंने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने 2018 में चाईबासा की एक जनसभा में अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक और मानहानिकारक बयान दिया था। याचिकाकर्ता का आरोप है कि राहुल गांधी ने जानबूझकर ऐसा बयान दिया ताकि अमित शाह की छवि को खराब किया जा सके।

ये भी पढ़ें क्‍या अरुण जेटली निधन के बाद गए थे राहुल गांधी को धमकाने? कांग्रेस नेता का दावा बेमतलब, अब बेटे ने दिया जवाब

चाईबासा कैसे पहुंचे राहुल गांधी?

राहुल गांधी मंगलवार को झारखंड के दिग्गज आदिवासी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होने उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) पहुंचे थे। वहां से वे हेलीकॉप्टर से चाईबासा पहुंचे। अधिकारियों के मुताबिक, टाटा कॉलेज मैदान में हेलिपैड की व्यवस्था की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+