Rahul Gandhi का 'संकटमोचक अवतार', महिला सांसदों की हुई तबीयत खराब तो पानी पिलाते और सेवा करते आए नजर
Rahul Gandhi News: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी अक्सर ही अपने अलग अंदाज के लिए चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर उनके व्यवहार की सराहना सोशल मीडिया पर हो रही है। दरअसल सोमवार को कथित वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ इंडिया अलायंस के सांसदों का प्रदर्शन चल रहा था। गर्मी और उमस की वजह से कुछ महिला सांसदों की तबीयत बिगड़ने लगी। इसी दौरान महुआ मोइत्रा बेहोश होकर गिर पड़ीं। राहुल गांधी उन्हें पानी पिलाते और संभालते नजर आए। प्रदर्शनकारी सांसदों को बस में लाया गया था जब कुछ सांसदों की तबीयत बिगड़ गई।
हिरासत में लिए गए सांसदों को दो बसों में भरकर पार्लियामेंट थाना ले जाया जा रहा था। इसी दौरान टीएमसी की सांसद मिताली बाग और महुआ मोइत्रा की तबीयत खराब हो गई। दोनों बेहोश हो गईं। राहुल गांधी और संजय राउत महुआ के पास ही थे। दोनों उन्हें सहारा देते दिखे। राहुल ने महुआ को पानी की बोतल से पानी पिलाया।

Rahul Gandhi का वीडियो हो रहा वायरल
टीएमसी सांसद मिताली नाग बेहोश हो गईं, तो उन्हें दूसरी सांसदों ने संभाला। राहुल ने उनसे भी मुलाकात की और बताया जा रहा है कि पसीने से तर-बतर महिला सांसदों को वह खुद एक पेपर से पंखा करने लगे। जिन सांसदों को हिरासत में लिया गया उनमें प्रियंका गांधी भी शामिल थीं। प्रियंका गांधी ने कहा कि लोकतंत्र की आवाज दबाने की सरकार चाहे जितनी कोशिश कर ले, लेकिन हम चुप बैठने वालों में से नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: 'चुनाव आयोग जानता है उसका डेटा फटेगा इसलिए', चुनाव आयोग के नोटिस पर राहुल गांधी ने किया एक और बड़ा दावा
राहुल गांधी ने कहा, 'ये राजनीतिक लड़ाई नहीं है'
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग डरे हुए हैं और बात नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'ये लड़ाई राजनीतिक नहीं है। हमारी लड़ाई इस देश के लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए है। ये लड़ाई एक व्यक्ति एक वोट के मौलिक अधिकार के लिए है और हम सिर्फ एक साफ-सुथरी वोटर लिस्ट चाहते हैं।' विपक्षी दलों के सांसदों का प्रदर्शन के दौरान जोशीला रूप नजर आया। अखिलेश यादव की भी बैरिकेड्स फांदकर धरने पर बैठने की तस्वीरें वायरल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi ने चुनाव आयोग पर लगाया वोट चोरी का आरोप, भड़का EC, कहा- 'सबूत दिखाएं पहले'












Click it and Unblock the Notifications