Rahul Gandhi Caste: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पारसी या ब्राह्मण? क्या है जाति और गोत्र? कहां अटका शादी का योग?
Rahul Gandhi Caste Gotra: भारत की सियासत में शुक्रवार का दिन फिर गरम रहा। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर सीधे-सीधे 'वोट चोरी' और 'वोट हटाने' के गंभीर आरोप जड़े। प्रेस कॉन्फ्रेंस से लेकर सोशल मीडिया तक, उन्होंने एक वीडियो क्लिप शेयर की और लिखा - 'सुबह 4 बजे उठो, 36 सेकंड में 2 वोटर मिटाओ, फिर सो जाओ - ऐसे भी हुई वोट चोरी!'
लेकिन इस सियासी हंगामे के बीच सोशल मीडिया पर बहस का केंद्र बन गया है - राहुल गांधी की जाति। क्या वे हिंदू हैं? उनकी जाति कौल ब्राह्मण है या कुछ और? और शादी का योग कब बनेगा? अगर आप इस राजनीतिक ड्रामे के पीछे छिपी सच्चाई जानना चाहते हैं, तो पढ़िए ये स्पेशल रिपोर्ट। गांधी-नेहरू परिवार की विरासत, जाति का रहस्य और शादी की कभी न थमने वाली अफवाहों को हम डिकोड कर रहे हैं...

राहुल गांधी की जाति: कौल ब्राह्मण या पारसी?
जाति का रहस्य खोलने के लिए पीछे चलते हैं। पंडित ओमकार नाथ शास्त्री जैसे विद्वानों के मुताबिक, राहुल गांधी कश्मीरी कौल ब्राह्मण (Rahul Gandhi Kashmiri Kaul Brahmin) हैं। दादी इंदिरा गांधी ब्राह्मण थीं, जिनकी शादी पारसी फिरोज गांधी से हुई, लेकिन इंदिरा ने धर्म परिवर्तन नहीं किया। इसलिए राजीव और संजय गांधी को मां का गोत्र मिला - वो भी ब्राह्मण बने रहे।
राजीव ने इटली की ईसाई सोनिया से शादी की, लेकिन उन्होंने भी धर्म नहीं बदला। हिंदू शास्त्रों के नियमों के मुताबिक, बच्चे को पिता का गोत्र मिलता है, इसलिए राहुल को दत्तात्रेय गोत्र (Dattatreya Gotra) वाला कौल ब्राह्मण गोत्र मिला। राहुल और राजीव कई मंदिर दौरे में खुद को ब्राह्मण बताते रहे हैं। तो साफ है - राहुल गांधी ब्राह्मण हैं, और उनकी जड़ें कश्मीरी पंडितों से जुड़ी हैं। लेकिन सियासत में जाति का ये खेल कब थमेगा?
शादी का योग: अफवाहों से क्यों अटका राहुल का रिश्ता?
अब बात शादी की - राहुल गांधी की सिंगल स्टेटस सियासत का हॉट टॉपिक है। 55 साल की उम्र में भी अविवाहित राहुल को लेकर अफवाहें कभी थमती नहीं। सबसे ज्यादा चर्चा में आती हैं पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी, सोलापुर से कांग्रेस सांसद प्रणीति शिंदे (Praniti Shinde) का नाम। सोशल मीडिया पर पुरानी फोटोज वायरल होती रहती हैं, जहां राहुल और प्रणीति साथ नजर आते हैं, और लोग चिल्लाते हैं - 'शादी कन्फर्म!' लेकिन असलियत? महज अफवाह! अक्टूबर 2024 में एक पॉडकास्ट में सुशील शिंदे ने साफ कहा, 'ये बकवास है। प्रणीति संसद में राहुल की सहकर्मी हैं, बस। शिंदे ने अफवाहों को 'गलत प्रचार' बताया। तो शादी का योग कब बनेगा? राहुल के चाहने वालों की आंखें टिकी हैं कि राहुल गांधी की शादी (Rahul Gandhi Marriage) कब होगी?

राहुल गांधी: सियासी सफर और गांधी उपनाम का जादू
राहुल का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में हुआ। शुरुआती पढ़ाई दून स्कूल (देहरादून) में, फिर सिक्योरिटी कारणों से होमस्कूलिंग। हार्वर्ड (अमेरिका) में एंट्री हुई, लेकिन पिता राजीव की 1991 हत्या के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ी। रोलिंस कॉलेज (फ्लोरिडा) से ग्रेजुएशन और कैम्ब्रिज (यूके) से एमफिल किया। पिता राजीव (6वें पीएम), मां सोनिया (कांग्रेस चीफ), दादी इंदिरा (पहली महिला पीएम), और परदादा जवाहरलाल नेहरू (पहले पीएम) - ये विरासत राहुल के कंधों पर है। गांधी उपनाम, जो प्राचीन इत्र व्यापार से जुड़ा है, भारत में 1.56 लाख लोगों का है - ज्यादातर गुजरात-महाराष्ट्र में। ये नाम सियासत का प्रतीक बन चुका है।
आप क्या सोचते हैं?
राहुल गांधी की जाति कौल ब्राह्मण, शादी की अफवाहें बस हवा - लेकिन सियासत का ये ड्रामा कब थमेगा? क्या प्रणीति शिंदे का नाम फिर सुर्खियों में आएगा? अपनी राय कमेंट में शेयर करें...
ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi PC: कौन है गोडाबाई? जिनके नाम से डिलीट हुए 12 वोट, राहुल गांधी ने PC में दिखाई वीडियो












Click it and Unblock the Notifications