जब एक शो में रघुराम के सवाल पर नाराज हुए अनु मलिक, कहा- आप भी तो चोर हो
मुंबई, जून 10: इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक के कई थ्रोबैक वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। वायरल हो रही वीडियो में उनके साथ रोडीज शो के जज रघु राम भी नजर आ रहे हैं। रघु राम का 'इंडियन आइडल' ऑडिशन वाला एक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ था। अब एक और वीडियो सामने आया है। इसमें वह अनु मलिक से पूछते दिख रहे हैं कि क्या उन्होंने कभी धुन चुराई है। इस पर अनु मलिक जवाब देते हैं, आप भी चोर हैं। साथ ही अपनी ओरिजिनल धुनें गिनवाते हैं। यह वीडियो 'एंटरटेनमेंट की रात' का है, जो कि 2017 में प्रसारित हुआ था।

रघु राम ने धुन चुराने को लेकर अनु मलिक से पूछा सवाल
इस वीडियो में रघु राम पूछते हैं, क्या आपने अपने करियर में कोई धुन चुराई है? इस पर अनु मलिक जवाब देते हैं, हंस लिए? अब जवाब दिया जाएगा। मैं आपको एक बात बताना चाहता हूं। मुझे नहीं पता था, आप ऐसा सवाल करने वाले हैं। आपकी जुबान मुझे लगता है, बहुत लंबी है, उसको जरा ठीक करते हैं। ये जो आपने सवाल किया है ना, ये पहले 11 जर्नलिस्ट और कर चुके हैं, तो आप भी चोर हैं। आपने भी उनका सवाल चुराया।

अनु मलिक ने जवाब से बंद कर दी बोलती
अनु अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बोलते हैं, भगवान को छोड़कर इस दुनिया में कोई भी ओरिजिनल नहीं है। वह शो में आए शक्ति कपूर और रंजीत की ओर इशारा करके कहते हैं, ये भी किसी से इंस्पायर्ड होंगे लेकिन इससे ये चोर तो नहीं हो जाते। अनु मलिक यहीं सवाल रघु से करते हैं और कहते हैं कि आपने भी किसी से प्रेरणा ली होगी और पूछते हैं कि क्या इससे वह चोर हो गए?

अनु मलिक ने गिनाई अपने ऑरजिनल गानों की लिस्ट
अनु मलिक आगे बोलते हैं, नहीं आप इंस्पायर्ड हैं लेकिन क्या आपने बॉर्डर का म्यूजिक सुना? ओरिजनल। एलओसी कारगिल? ओरिजनल। मैं हूं ना? ओरिजनल। अभी तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिले अनु मलिक को, मोह मोह के धागे, ओरिजिनल। भाई साहब, उधार के तांगे लेकर अनु मलिक इतना लंबा सफर नहीं कर सकता था। अनु मलिक की इस बात पर वहां मौजूद सभी तालियां बजाने लगते हैं।
'रिश्ता जब जहरीला हो जाए, तो उसे...', 5 साल की रिलेशनशिप खत्म होने पर बोलीं मिनीषा लांबा

इंडियन आइडल पर भी हो चुका है सामना
कुछ दिनों पहले 'इंडियन आइडल 1' का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें रघु राम ऑडिशन के लिए गए थे। इस दौरान अनु मलिक को रघु का गाना पसंद नहीं आया था। रघु ने उनसे कहा था कि वह रूड हैं। हालांकि रिपोर्ट्स थीं कि यह प्रैंक का हिस्सा था।












Click it and Unblock the Notifications