'रिश्ता जब जहरीला हो जाए, तो उसे...', 5 साल की रिलेशनशिप खत्म होने पर बोलीं मिनीषा लांबा

मुंबई, 10 जून: एक्ट्रेस मिनीषा लांबा काफी वक्त से किसी फिल्म में तो नजर नहीं आईं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती हैं। साथ ही वहां पर अपने फैन्स के लिए फोटो और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। पिछले साल मिनीषा की जिंदगी में एक बड़ा टर्निंग प्वाइंट आया, जहां उन्होंने 5 साल पुराना रिश्ता खत्म करते हुए अपने पति रयान थाम से तलाक ले लिया। अब उन्होंने अपने निजी जिंदगी पर खुलकर बात की है।

खुद पर निर्भर हो रहीं महिलाएं

खुद पर निर्भर हो रहीं महिलाएं

नवभारत टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में मिनीषा ने कहा कि तलाक लेने का फैसला इतना आसान नहीं है। पहले तो तलाक को सोसायटी में अच्छा नहीं माना जाता था, लेकिन अब महिलाएं खुद पर निर्भर हो रही हैं। इसके अलावा पहले रिश्ते का बोझ उठाने की जिम्मेदारी सिर्फ महिलाओं की होती थी, लेकिन अब चीजें बदल गई हैं। सब समझ गए हैं कि अगर महिला रिश्ते से खुश नहीं है, तो वो बाहर निकल सकती है। साथ ही महिलाओं के एटिट्यूड में बदलाव देखने को मिल रहा, वो अब अपने विचार खुलकर सामने रखती हैं।

रिश्ता जहरीला होने पर दूरी अच्छी

रिश्ता जहरीला होने पर दूरी अच्छी

मिनीषा के मुताबिक तलाक आसान बात नहीं है, लेकिन जब रिश्ता जहरीला हो जाए, तो बाहर जाना सही विकल्प है। रिश्ता या शादी आपके जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकता है, लेकिन ये किसी पुरुष या महिला का पूरा जीवन नहीं हो सकता। दुर्भाग्य से, महिलाओं को उनके रिश्तों और वैवाहिक स्थिति से पहचाना जाता है। हालांकि चीजें अब बदल रही हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वो पति से अलग तो हो गईं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि प्यार और रिश्ते बुरी चीज हैं।

ऐसा रहा फिल्मी करियर

ऐसा रहा फिल्मी करियर

बात करें करियर की तो मिनीषा ने अपनी शुरुआत 2005 में सुजीत सरकार की फिल्म 'यहां' से की थी। इसके बाद उन्होंने बचना ए हसीनों, कॉरपोरेट, जिला गाजियाबाद और हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट समेत कई फिल्मों में काम किया। वो कई टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने संजय दत्त की फिल्म भूमि में भी काम किया था। इसके अलावा मिनीषा बिग बॉस के 8वें सीजन में भी धमाल मचा चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+