Raghav Chadha: पोस्टर बॉय राघव चड्ढा का AAP से इस्तीफा, किन-किन सांसदों के साथ होंगे BJP में शामिल?
Raghav Chadha Quits AAP: आम आदमी पार्टी के 'पोस्टर बॉय' और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के इस्तीफे और उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलों ने देश की राजनीति में हलचल मचा दी है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि राघव चड्ढा अपनी ही पार्टी से नाराज चल रहे हैं और जल्द ही 2/3 सांसदों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है।
हाल ही में पार्टी द्वारा राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाए जाने और बोलने का समय न दिए जाने के अनुरोध के बाद राघव चड्ढा की चुप्पी टूटी है। उन्होंने कहा, "मेरी अपनी ही पार्टी ने मुझे खामोश कर दिया।" चड्ढा के इस बयान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया प्रशंसा ने उन अटकलों को और हवा दे दी है कि वे अब AAP छोड़ BJP का दामन थामने की तैयारी में हैं।

'गलत पार्टी में सही आदमी था'-राघव चड्ढा
इस्तीफे की घोषणा करते हुए राघव चड्ढा ने AAP पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "पिछले कुछ सालों से मुझे ऐसा महसूस हो रहा था कि मैं 'गलत पार्टी में सही आदमी' (Right man in the wrong party) हूं। इसलिए, आज मैं आधिकारिक तौर पर 'आप' से अपनी दूरी और जनता से अपनी नजदीकी की घोषणा करता हूं।"
चड्ढा ने साफ किया कि पार्टी के भीतर उन्हें दरकिनार किया जा रहा था। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही अशोक मित्तल को राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता नियुक्त किया गया था, जिसे चड्ढा के पर कतरने के रूप में देखा जा रहा था।
ये भी पढ़ें: कौन हैं अरविंद केजरीवाल के 'खास' दोस्त संदीप पाठक? आतिशी-सौरभ को छोड़ जेल में इनसे मिलते रहेंगे
'AAP का BJP में विलय'
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने ट्वीट किया, "आज भारत के संविधान के प्रावधानों का उपयोग करते हुए राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई से अधिक सांसदों का भाजपा में विलय हो गया है। सात सांसदों ने दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसे राज्यसभा के माननीय सभापति को सौंप दिया गया है। मैंने, दो अन्य सांसदों के साथ, व्यक्तिगत रूप से हस्ताक्षरित दस्तावेज सौंपे।"
इन बड़े सांसदों के भी पार्टी छोड़ने का दावा
राघव चड्ढा अकेले नहीं जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि उनके साथ पार्टी के कई दिग्गज चेहरे भाजपा (BJP) का दामन थामने को तैयार हैं। चड्ढा के अनुसार, इन सांसदों ने भी AAP को अलविदा कह दिया है-
- हरभजन सिंह
- राजेंद्र गुप्ता
- संदीप पाठक
- विक्रमजीत साहनी
- अशोक मित्तल
सहित कुल 7 सांसद AAP छोड़ कर BJP में शामिल होंगे।
सियासी समीकरण और दलबदल कानून
यदि राघव चड्ढा 2/3 सांसदों के साथ पाला बदलते हैं, तो उन पर दलबदल विरोधी कानून लागू नहीं होगा। इस बड़े उलटफेर से दिल्ली और पंजाब की राजनीति की नींव हिल सकती है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पीएम मोदी की प्रशंसा और पार्टी के प्रति बढ़ती कड़वाहट इस बड़े धमाके का संकेत पहले ही दे रही थी।













Click it and Unblock the Notifications