कौन हैं संदीप पाठक? केजरीवाल के 'खास' दोस्त अब ज्वाइन करेंगे BJP! कभी कहलाते थे AAP के चाणक्य

Sandeep Pathak: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने 24 अप्रैल 2026 को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करके आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा दे दिया है। राघव चड्ढा के साथ-साथ आप के चाणक्य कहे जाने वाले डॉ. संदीप कुमार पाठक भी आप से इस्तीफा देकर राज्यसभा में जाने वाले हैं। इन दोनों के अलावा हरभजन सिंह,राजेंद्र गुप्ता,विक्रमजीत साहनी और अशोक मित्तल सहित कई नेता भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल राज्यसभा में AAP के कुल 10 सांसद हैं, जिनमें 7 पंजाब और 3 दिल्ली से चुने गए हैं। अब हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर संदीप पाठक कौन हैं

Arvind Kejriwal Sandeep Pathak

आम आदमी पार्टी के 'चाणक्य' कहलाते थे डॉ. संदीप कुमार पाठक

संदीप पाठक को आम आदमी पार्टी का 'चाणक्य' कहा जाता था। ये सीएम केजरीवाल के सिर्फ खास दोस्त ही नहीं बल्कि करीबी भी रह चुके हैं। केजरीवाल और इनकी दोस्ती कितनी खास थी...इसका अंदाज तो आप इस बात से लगा सकते हैं...कि इनको सीएम केजरीवाल तिहाड़ में हफ्ते में दो से तीन बार मिलने के लिए बुलाते थे।

Arvind Kejriwal Sandeep Pathak

अरविंद केजरवाल की शराब घोटाले में गिरफ्तारी के बाद संदीप पाठक ही पर्दे के पीछे रहकर सारा जिम्मा उठाए हुए थे। इनके कंधों पर पार्टी को मजबूत करने की भी जिम्मेदारी थी। लोकसभा चुनाव-2024 में संदीप ने पार्टी के लिए अहम भूमिका निभाई थी।

Who is Sandeep Pathak: कौन हैं संदीप पाठक

  • संदीप पाठक वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। वो आम आदमी पार्टी (AAP) राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) भी रह चुके हैं। साल 2022 में संदीप पाठक को पंजाब से राज्यसभा सांसद बनाया गया था।
  • डॉ. संदीप पाठक आईआईटी दिल्ली में असिस्टेंट प्रोफेसर रह चुके हैं। संदीप पाठक ने साल 2011 में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से पीएचडी की थी।
Arvind Kejriwal Sandeep Pathak
  • संदीप पाठक का छत्तीसगढ़ के बटाहा गांव के रहने वाले हैं। इनका जन्म 1979 में हुआ था। संदीप पाठक ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बिलासपुर से की है। आगे की पढ़ाई के लिए संदीप पाठक बिलासपुर में थे। उन्होंने ग्रेजुएशन और मास्टर डिग्री छत्तीसगढ़ से ही की है।
  • संदीप पाठक आगे की पढ़ाई के लिए भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद और राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला, पुणे गए। इसके बाद वह कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने गए थे।
Arvind Kejriwal Sandeep Pathak
  • संदीप पाठक ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और एमआईटी में रिसर्च भी कर चुके हैं। संदीप ने 43 रिसर्च पेपर प्रकाशित किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2011 से 2021 तक संदीप पाठक ने 490 रिसर्च वर्क में सहायक लेखक के तौर पर काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+