AAP सांसद राघव चड्ढा ने अमेरिकी टैरिफ पर केंद्र पर किया कटाक्ष, कहा- "अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का"

Raghav Chadha News: आप पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने गुरुवार(3 अप्रैल) को अमेरिकी प्रशासन द्वारा भारत पर 26 प्रतिशत पारस्परिक टैरिफ लगाने पर तंज कसा है। उन्होंने एक फिल्मी गाना के माध्यम से बीजेपी पर कटाक्ष किया है।

राघव चड्ढा ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए कहा कि भारत ने अमेरिका के साथ मित्रता बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी, यहां तक ​​कि अमेरिकी कंपनियों के हितों की रक्षा के लिए 'गूगल टैक्स' भी हटा दिया, लेकिन बदले में उसे कुछ हासिल नहीं हुआ।

Raghav Chadha

'भारत ने अमेरिका के लिए रेड कारपेट बिछाया, बदले में मिला टैरिफ'

अमेरिका द्वारा भारत पर 26 प्रतिशत "पारस्परिक" टैरिफ लगाए जाने पर आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा,

"हम एक गाना सुनते थे 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का यार ने ही लूट लिया घर यार का...भारत ने दोस्ती निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां तक ​​कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने अमेरिकी कंपनियों के हितों की रक्षा के लिए 'गूगल टैक्स' नामक कर को भी हटा दिया।"

लेकिन हमें इसके जवाब में क्या मिला? चड्डा ने कहा भारत ने अमेरिका के लिए रेड कारपेट बिछाया, बदले में मिला टैरिफ! इसका हमारी कंपनियों पर बहुत बड़ा असर होगा।

सरकार को स्टारलिंक की मंजूरी रोके रखने पर विचार करना चाहिए

राघव चड्ढा ने भारत पर टैरिफ लगाने के लिए अमेरिका की आलोचना की। उन्होंने कहा सरकार को स्टारलिंक की मंजूरी तब तक रोके रखने पर विचार करना चाहिए जब तक अमेरिका टैरिफ पर पुनर्विचार नहीं करता। स्टारलिंक ने अंडमान में ड्रग तस्करी पर डेटा साझा करने से इनकार कर दिया, ऐसे प्रतिरोध के लिए सरकार की क्या योजना है।

मोदी जी के लिए यह इंडिया फर्स्ट है: पंकज चौधरी

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राष्ट्रीय राजधानी में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, "डोनाल्ड ट्रंप के लिए यह अमेरिका फर्स्ट है और मोदी जी के लिए यह इंडिया फर्स्ट है। हम पहले इसका विश्लेषण करेंगे, फिर इसके प्रभाव का आकलन करेंगे और देखेंगे कि इससे कैसे निपटा जाए।

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi news: भारत की जमीन पर चीन का कब्जा क्यों? राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछा- कब देंगे जवाब

बता दे कि 2 अप्रैल को, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने दुनिया भर के देशों पर व्यापक टैरिफ लगाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका पारस्परिक टैरिफ लागू करेगा, तथा अन्य देशों पर वही टैरिफ लगाएगा जो वे अमेरिकी वस्तुओं पर लगाते हैं। नई घोषणाओं के अनुसार, अन्य प्रमुख देशों पर आयात शुल्क चीन (34 प्रतिशत), यूरोपीय संघ (20 प्रतिशत), वियतनाम (46 प्रतिशत), ताइवान (32 प्रतिशत), जापान (24 प्रतिशत), भारत (26 प्रतिशत), यूनाइटेड किंगडम (10 प्रतिशत), बांग्लादेश (37 प्रतिशत), पाकिस्तान (29 प्रतिशत), श्रीलंका (44 प्रतिशत) और इजरायल (17 प्रतिशत) हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+