Rahul Gandhi news: भारत की जमीन पर चीन का कब्जा क्यों? राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछा- कब देंगे जवाब
Rahul Gandhi news: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि चीन हमारे क्षेत्र के 4 हजार वर्ग किलोमीटर पर बैठा है। और चीनी राजनयिकों के साथ केक काटा जा रहा है। मैं इसको देखकर हैरान हूं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इस बात का कब जवाब देंगे कि भारत की जमीन पर चीन का कब्जा क्यों है? साथ ही उन्होंने अमेरिका की तरफ से लगाए गए टैरिफ को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
एलएसी की स्थिति और अमेरिका के पारस्परिक टैरिफ पर लोकसभा में बोलते हुए, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, हमें अपनी जमीन वापस मिलनी चाहिए और "यथास्थिति बनी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे यह भी पता चला है कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने चीन को पत्र लिखा है। हमें यह बात अपने लोगों से नहीं बल्कि चीनी राजदूत से पता चल रही है जो यह बात कह रहे हैं।

यह टैरिफ पूरी तरह से हमारी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर देगा: राहुल गांधी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगा दिया है। ट्रंप ने बुधवार को भारत पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। जिसपर राहुल गांधी ने कहा कि हमारे सहयोगी ने हम पर टैरिफ लगाने का फैसला किया है। यह हमें पूरी तरह से तबाह कर देगा। यह टैरिफ पूरी तरह से हमारी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर देगा। उन्होंने पूछा भारत सरकार हमारी ज़मीन के बारे में क्या कर रही है और टैरिफ के मुद्दे पर आप क्या करेंगे।
राहुल गांधी ने x पर किया पोस्ट
राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट करते हुए लिखा- चीनी राजनयिकों के साथ केक काटना, जबकि वे हमारी ज़मीन पर कब्ज़ा कर रहे हैं, हमारे बहादुर शहीदों के बलिदान का जश्न मनाने से कम नहीं है!प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की "विदेश नीति" अपनी रीढ़विहीन परंपरा को जारी रखे हुए है - हर विदेशी के सामने झुकना, जबकि हमें सीधे खड़े होना चाहिए।
आगे उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री कब जवाब देंगे कि सरकार चीन द्वारा अतिक्रमण किए गए 4,000 वर्ग किलोमीटर को कैसे वापस लेगी या संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा लगाए गए आर्थिक रूप से विनाशकारी 26% टैरिफ का जवाब कैसे देगी?
यह भारत के मूल विचार पर हमला करता है
वक्फ (संशोधन) विधेयक मुसलमानों को हाशिए पर धकेलने और उनके निजी कानूनों और संपत्ति के अधिकारों को हड़पने के उद्देश्य से बनाया गया एक हथियार है। आरएसएस, भाजपा और उनके सहयोगियों द्वारा संविधान पर यह हमला आज मुसलमानों पर लक्षित है, लेकिन भविष्य में अन्य समुदायों को निशाना बनाने के लिए एक मिसाल कायम करता है। कांग्रेस पार्टी इस कानून का कड़ा विरोध करती है क्योंकि यह भारत के मूल विचार पर हमला करता है और अनुच्छेद 25, धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन करता है।












Click it and Unblock the Notifications