Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

खुलेआम जिस्म का सौदा करती है राधे मां, मॉडल अर्शी खान का आरोप

मुंबई। एक बार फिर से अपने आप को गॉडमदर कहने वाली राधे मां की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। दहेज उत्पीड़न और अश्लीलता फैलाने के आरोप लगने के बाद अब राधे मां पर आरोप लगा है कि वो सेक्स रैकेट चलाती हैं। राधे मां पर यह आरोप लगाया है इंडियन मॉडल टर्न एक्ट्रेस अर्शी खान ने।

IndyaWire.com के मुताबिक अर्शी खान ने कहा है कि राधे मां के बिजनेस मैनेजर से उनकी मुलाकात हुई थी। इस मीटिंग में उन्हें सेक्स रैकेट में शामिल होने के लिए प्रपोजल दिया गया लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया था। अर्शी खान ने कहा है कि राधे मां के आदमी ने उससे कहा कि उस पर मां की विशेष कृपा है इसलिए अगर वो उसके साथ शारीरिक संबंध बनाती है तो उसका भी भला हो जायेगा।

लाल रंग के चोले के पीछे असली कहानी कुछ और

अर्शी खान ने कहा है कि राधे मां के लाल रंग के चोले के पीछे असली कहानी कुछ और ही है जिस पर से पर्दा उठना बहुत जरूरी हैं। वो तो खुले आम लड़कियों के जिस्म का सौदा करती हैं।

राधे मां के सहयोगी ने बिजनेस मैनेजर ने दिया था अर्शी खान को साथ में सोने का प्रपोजल

वैसे राधे मां पर आरोप लगाने वाली अर्शी खान भी काफी विवादित रही हैं, हाल ही में उनका नाम इसलिए सुर्खियों में आया था क्योंकि वेबसाइट इंडियावायर डॉट कॉम ने पब्लिश किया था उनका अफेयर इन दिनों पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी संग चल रहा है और दोनों ने दुबई में होटल में दो दिन साथ गुजारा था।

जिस पर शाहिद अफरीदी ने तो इस बात का खंडन करते हुए इंडियन मीडिया को कोसा था, जबकि अर्शी खान ने इस मामले पर कुछ भी नहीं कहा था लेकिन उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी कि उन्हें इस खबर के बाद से सोशल मीडिया पर काफी गालियां मिल रही हैं, कुछ लोगों ने उन पर एसिड अटैक करने की धमकी दी है, उनके पास जो भी धमकी भरे कॉल आ रहे हैं उनमें से ज्यादा कॉल पाकिस्तानी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+