तेजस्वी के 'लापता' होने की खबर पर मां राबड़ी ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा
पटना। बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के गायब होने को लेकर अब उनकी मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का बयान सामने आया है। राबड़ी देवी ने कहा है कि तेजस्वी जल्द ही आएंगे, वह किसी काम में व्यस्त हैं, वो खाली नहीं बैठे हैं। बता दें कि बिहार के मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार की वजह से बच्चों 150 से अधिक बच्चों की मौत के बाद भी तेजस्वी यादव सामने नहीं आए हैं, जबकि उनकी पार्टी बिहार में विपक्षी पार्टी है इसके बाद भी उनका अभी तक कोई अता पता नहीं है।

एक साथ इतने बच्चों की मौत को लेकर प्रदेश की नीतीश कुमार सरकार तो सवालों में है। साथ में दूसरी ओर इतने गंभीर मामले पर प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की चुप्पी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। खास तौर से जिस तरह नेता प्रतिपक्ष और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने पूरे मामले में चुप्पी साध रखी है उसको लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।
तेजस्वी यादव को लेकर बस यही चर्चा है कि आखिर वो कहां हैं। इस बीच बिहार के मुजफ्फरपुर में 'लापता' तेजस्वी यादव के पोस्टर भी लग मिले थे। इस पोस्टर में तेजस्वी यादव को ढूंढ के लाने वालों को इनाम देने का भी ऐलान किया गया था। पोस्टर में लिखा है, "लापता-लापता-लापता-लापता, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को ढूंढ़ के लाने वाले को 5100 रुपये का नकद इनाम।
साथ ही लिखा था कि 2019 लोकसभा के परिणाम के बाद से लापता हैं। राज्य में इतनी बड़ी घटना के बाद भी तेजस्वी यादव का सामने न आने की वजह से जनता भी मायूस है। लोकसभा चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले तेजस्वी यादव यहां भी शांत हैं। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर वो कहां हैं और क्या कर रहे हैं?
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में लगे 'लापता' तेजस्वी यादव के पोस्टर, ढूंढ़ के लाने पर 5100 के इनाम का ऐलान
-
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
North Korea missile launch: युद्ध के माहौल के बीच किम जोंग उन ने दागी मिसाइल, जपानी PM ने बुलाई इमरजेंसी बैठक -
'मुझे रात 9 बजे अजीब सी तलब लगती है और फिर', फेमस एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, जेल से बाहर आकर बताई सच्चाई -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना हुआ और सस्ता! 10 ग्राम गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट, आज क्या है नया रेट -
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
LPG Gas Rule: घर में कितने गैस सिलेंडर रखना कानूनी? ज्यादा रखे तो हो सकती है जेल, सरकार का पूरा नियम जान लें -
खेल जगत में शोक की लहर, मैच के दौरान 25 साल के भारतीय खिलाड़ी का निधन, मैदान पर ही थम गई सांसें -
LPG Crisis: नहीं बंद होंगे होटल-रेस्तरां!, Commercial Cylinder के लिए हरदीप सिंह पुरी ने किया बड़़ा ऐलान -
Ladli Behna Yojana: इन महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 1500 रुपये, घर बैठे ऐसे करें स्टेटस चेक -
Shani Asta 2026: शनि हुए अस्त, इन तीन राशियों की किस्मत बनेगी रॉकेट, जमकर होगा धनलाभ -
Tanushree Dutta Caste: बॉलीवुड की पोल खोलने वालीं तनुश्री दत्ता की क्या है जाति? लड़कियों पर किया ऐसा कमेंट -
1-2 नहीं 6 हसीनाओं के साथ चला Pawan Singh का चक्कर, बेवफाई-धोखेबाजी का लगा ऐसा आरोप, कर ली तीसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications