मुजफ्फरपुर में लगे 'लापता' तेजस्वी यादव के पोस्टर, ढूंढ़ के लाने पर 5100 के इनाम का ऐलान

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर समेत आस-पास के इलाकों में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) यानी चमकी बुखार का कहर लगातार जारी है। अभी तक 130 से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है। एक साथ इतने बच्चों की मौत को लेकर प्रदेश की नीतीश कुमार सरकार सवालों में है। दूसरी ओर इतने गंभीर मामले पर प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की चुप्पी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। खास तौर से जिस तरह नेता प्रतिपक्ष और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने पूरे मामले में चुप्पी साध रखी है उसको लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। तेजस्वी यादव को लेकर बस यही चर्चा है कि आखिर वो कहां हैं। इस बीच बिहार के मुजफ्फरपुर में 'लापता' तेजस्वी यादव के पोस्टर भी लग गए हैं। इस पोस्टर में तेजस्वी यादव को ढूंढ के लाने वालों को इनाम देने का भी ऐलान किया गया है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 'लापता' होने के लगे पोस्टर

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 'लापता' होने के लगे पोस्टर

आरजेडी नेता और पूर्व मंत्री तेजस्वी यादव के 'लापता' होने के ये पोस्टर बिहार मुजफ्फरपुर में लगे हैं। पोस्टर में लिखा है, "लापता-लापता-लापता-लापता, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को ढूंढ़ के लाने वाले को 5100 रुपये का नकद इनाम। साथ ही लिखा है कि 2019 लोकसभा के परिणाम के बाद से लापता हैं।" इस पोस्टर में निवेदक के तौर पर तमन्ना हाशमी का नाम है, जिन्होंने खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताया है। जानकारी के मुताबिक तमन्ना हाशमी ने ही ये तेजस्वी यादव के ये पोस्टर लगवाए हैं।

तेजस्वी को ढूंढ़ के लाने वाले को इनाम का भी ऐलान

वहीं तेजस्वी यादव कहां इसको लेकर गुरुवार को आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने अहम बयान दिया है। संसद पहुंचे मनोज झा ने गुरुवार को बताया, "हमारे नेता तेजस्वी यादव मुजफ्फरपुर की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। वर्तमान में वह दिल्ली में हैं।' बता दें कि इससे पहले बुधवार को ही तेजस्वी की चुप्पी को लेकर पूछे गए सवाल पर आरजेडी के दिग्गज नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा, "उन्हें नहीं पता कि वह शायद अभी यहां हैं, या नहीं हैं, पता करना चाहिए। हमको नहीं जानकारी है हम यहां हैं। लेकिन हम अनुमान लगाते हैं कि वर्ल्ड कप चल रहा है ना क्रिकेट का वो देखने गए हों। लेकिन इस बारे में पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हूं।"

सियासी गलियारे में चर्चा, आखिर कहां हैं तेजस्वी यादव

सियासी गलियारे में चर्चा, आखिर कहां हैं तेजस्वी यादव

गौरतलब है कि बिहार में इन दिनों एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) यानी चमकी बुखार ने आतंक मचाया हुआ है। मुजफ्फरपुर और इसके आसपास के इलाकों में इस बीमारी का ज्यादा असर है। हालांकि, इतने गंभीर मामले में अभी तक ना तो आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का कोई ट्वीट आया है और ना ही उन्होंने कोई बयान ही जारी किया है। यही नहीं ट्विटर अकाउंट पर भी नजर डालें तो उनका आखिरी ट्वीट 11 जून का है, जिसमें उन्होंने अपने पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। ट्विटर पर बेहद सक्रिय रहने वाले आरजेडी नेता ने बच्चों की मौत के इतने गंभीर मामले में कोई ट्वीट नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+