देश के भीतर के गद्दारों की धरपकड़ जारी, पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक को किया गिरफ्तार

Punjab: खालिस्तान समर्थकों पर पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तरनतारन से गगनदीप सिंह उर्फ गगन नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी गगनदीप सिंह पिछले पांच वर्षों से पाकिस्तान स्थित खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था। चावला के माध्यम से उसकी मुलाकात पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों (PIOs) से करवाई गई। गगनदीप सिंह पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना की गतिविधियों, तैनाती और रणनीतिक ठिकानों से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान की ISI को साझा करने का आरोप है।

Punjab

पंजाब के DGP का बड़ा खुलासा

पंजाब के DGP ने गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए कहा कि, 'पंजाब काउंटर इंटेलिजेंस से प्राप्त जानकारी के आधार पर, तरनतारन पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में गगनदीप सिंह उर्फ गगन को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी गगनदीप सिंह पिछले पांच वर्षों से पाकिस्तान स्थित खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था। चावला के माध्यम से उसकी मुलाकात पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों (PIOs) से करवाई गई। गगनदीप सिंह पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना की गतिविधियों, तैनाती और रणनीतिक ठिकानों से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान की ISI को साझा करने का आरोप है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। उसने इन खुफिया जानकारियों को साझा करने के बदले भारतीय चैनलों के माध्यम से पाकिस्तान से भुगतान भी प्राप्त किया था।'

ये भी पढ़ें Operation Sindoor के बीच जानिए लाल और नारंगी सिंदूर में अंतर? क्या है महत्व?

गिरफ्तारी के दौरान एक मोबाइल फोन बरामद

पंजाब के DGP ने आगे बताया कि, 'गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिसमें उसने जो खुफिया जानकारी साझा की थी, वो मौजूद है। इसके अलावा उसके पास से ISI के 20 से अधिक संपर्कों की जानकारी भी मिली है। इस संबंध में थाना सिटी, तरनतारन में ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और मामले की गहन जांच जारी है।'

ये भी पढ़ें Operation Sindoor: आतंकियों की ढाल बनी पाक सेना पर BSF का कहर, 50-60 नहीं इतने चौकियों को किया तबाह

आतंक के आकाओं पर कार्रवाई जारी

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही देशभर में छिपे बैठे आतंकियों और उनके समर्थकों की पहचान कर उन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पंजाब और हरियाणा सहित कई राज्यों से आतंकवाद से जुड़े कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि कई अन्य पर जांच व धरपकड़ की प्रक्रिया लगातार जारी है। सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय होकर उन लोगों को चिन्हित कर रही हैं, जो देशविरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं या विदेशी खुफिया एजेंसियों के संपर्क में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+