पंजाब नेशनल बैंक सें फ्रॉड कर निकाले गए 11,500 करोड़
मुंबई। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 1.77 बिलियन डॉलर (करीब 11,500 करोड़) के फ्रॉड का मामला सामने आया है। ये घोटाला बैंक की मुंबई स्थित एक ब्रान्च में हुआ है। भारत के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पीएनबी की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में इसकी जानकारी दी गई है। बैंक ने बताया है कि मुंबई की एक ब्रांच में 1.77 अरब डॉलर की धोखाधड़ी हुई है। बैंक ने अपने स्टेटमेंट में मामले की जांच और ग्राहकों के प्रति साफ-सथुरी बैंकिग की बात कही है।

कुछ अकाउंट के जरिए धोखाधड़ी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में पंजाब नेशनल बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कुछ बैंक खातों के जरिए से ये फ्रॉड किया गया है। बैंक ने अपने बयान में कहा है कि ट्रांजैक्शन कुछ चुनिंदा खाता धारकों की सहमति से हुए हैं। बैंक ने ये जानकारी नहीं दी है कि इस फ्रॉड का कितना असर बैंक पर पड़ेगा। बैंक ने जांच की बात कहते हुए घोटाला में शामिल लोगों के नाम का खुलासा नहीं किया है।

मामले की जांच शुरू
पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से कहा गया है कि उन्होंने इसकी जानकारी जांच एजेंसियों को सौंप दी गई है। जांच एजेंसियों को इसकी तहकीकात करने के लिए कहा गया है। बैंक ने कहा है कि इन ट्रांजेक्शन से होने वाली देनदारी का मूल्यांकन वो बाद में करेगा। बैंक ने जांच एजेंसियों को इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए भी कहा है। बैंक की ओर से कहा गया है कि इन ट्रांजेक्शन के बाद अन्य बैंकों ने विदेश में स्थित इस गोरखधंधे में शामिल आवंछित कस्टमर्स को एडवांस में लोन भी दिया है।

बैंक के शेयरों की बिकवाली पर असर
बैंक में फ्रॉड की खबर सामने आने के बाद बुधवार के कारोबारी सत्र में पंजाब नेशनल बैंक के शेयर में भारी बिकवाली देखने को मिली। इस बिकवाली में बैंक का शेयर करीब 8 फीसदी तक टूट गया। बुधवार दोपहर 12 बजे पीएनबी का शेयर 7.67 फीसद की गिरावट के साथ 149 रुपए पर कारोबार कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications