पंजाबः श्री गुरू ग्रंथ साहिब के 328 लापता 'स्वरूपों' को लेकर हुई झड़प में कई घायल
नई दिल्ली। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 लापता 'स्वरूपों' को लेकर शनिवार को एसजीपीसी कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के टास्क फोर्स और गुरु ग्रंथ साहिब सत्तार कमेटी के बीच झड़प हो गई, जिसमें कई लोगों को गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। एसजीजीएस के वकील ईशर सिंह ने जांच रिपोर्ट में एसजीपीसी के कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी मांग की थी।

Opinion पोल: क्या बिहार चुनाव में चिराग की वजह से NDA को होगा नुकसान, जानिए लोगों ने क्या कहा?
रिपोर्ट के मुताबिक झड़प में एसजीपीसी टास्ट फोर्स के सदस्यों और आंदोलनकारी सदस्यों के बीच सशस्त्र हाथापाई हुई, जिसमें सिख आंदोलनकारियों समेत श्री गुरू ग्रंध साहिब सत्ता समिति का प्रतिनिधुत्व करने वाले 6 सिखों के अलावा श्रीनाथ जथेबंदी ने कई लोगों को घायल कर दिया, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के बाद 14 सितंबर से शुरू हुए मोर्चा की निरंतरता पर सवालिया निशान लग गया है।
दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा, 'मुफ्त कोरोना वैक्सीन पर हर भारतीय का है अधिकार'
गौरतलब है शनिवार को आंदोलन के प्रमुख नेताओं सुखजीत सिंह खोसा, बलबीर सिंह मुचल सहित सतकार समिति के नेताओं ने तेजा सिंह समुंदरी हॉल के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया और एक कपड़े से छोटे गेट को ढंक दिया। सिख कार्यकर्ता एसजीपीसी की टास्क फोर्स द्वारा आपत्ति जताते हुए गेट के बाहर धरने पर बैठ गए, जिसके परिणामस्वरूप दोनों के बीच गर्म मौखिक द्वंद शुरू हुआ और फिर झड़प में बदल गई।












Click it and Unblock the Notifications