Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

SGPC के पूर्व अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ का 78 वर्ष की आयु में हुआ निधन, काफी दिनों से थे बीमार

नई दिल्ली। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के पूर्व अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ का शुक्रवार की शाम निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे और उन्होंने हरियाणा में गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में आखिरी सांस ली। प्राप्त जानाकारी के मुताबिक शनिवार को उनका अंतिम संस्कार लुधियाना के माडल टाउन एक्सटेंशन स्थित शमशान घाट पर किया जाएगा। बता दें कि एसजीपीसी के पूर्व अध्यक्ष काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और उनकी हालत बहुत खराब होने के चलते फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां उनका निधन हो गया।

Former SGPC president Avtar Singh Makkar has passed away

बता दें कि अवतार सिंह मक्कड़ नवंबर 2005 में अपने शहर लुधियाना में एक मोहल्ला गुरुद्वारा और शिरोमणि अकाली दल के जिला स्तरीय पदाधिकारी के प्रबंधन अध्यक्ष रहे थे। राजनीति में आने से पहले वह जीवन बीमा निगम में क्लर्क के तौर पर काम भी कर चुके थे, उन्हेंने 1986 में अपनी नौकरी से इस्तीफा दिया था। शिरोमणि अकाली दल और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सहयोग से अवतार सिंह मक्कड़ ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रंबधक कमेटी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। कुछ समय तक अध्यक्ष के तौर पर काम करने वाले अवतार सिंह ने खुद ही अपने पद से मुक्ति पाने की बात कही थी। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रंबधक कमेटी के अध्यक्ष पद उन्होंने 10 साल 11 महीने काम किया।

यह भी पढ़ें: अब पर्वतारोहण के लिए लेनी होगी केंद्र की अनुमति, PAK-चीन सहित इन देशों के नागरिकों के लिए जारी हुआ आदेश

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+