दिल्ली में कांग्रेस आला कमान की कमेटी से मिले सिद्धू , बोले- जमीनी स्तर के लोगों की आवाज उठाने आया हूं
नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस आलाकमान के बीच ठन गयी है। कैप्टन इस बात से नाराज हैं कि पार्टी ने नवजोत सिंह सिद्धू की बयानबाजी पर कोई कार्रवाई नहीं की। ये ही कारण है कि सिद्धू हमेशा पार्टी के औपचारिक स्टैंड से हटकर बयानबाजी करते रहे। इसी अंदरुनी कलह को शांत करने के लिए पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने लगातार दूसरे दिन दिल्ली में आला कमान की तरफ से गठित समिति से मुलाकात की। इसमें नवजोत सिंह सिद्धू भी शामिल थे। मुलाकात के बाद सिद्धू ने कहा कि वे जमीनी स्तर के लोगों की आवाज उठाने आए हैं। लोकतांत्रिक सत्ता पर उनकी स्टैंड स्पष्ट है। लोगों की शक्ति लोगों के पास ही रहनी चाहिए। उन्होंने हमेशा सच कहा है।
Recommended Video

आपको बता दें कि पार्टी के भीतर लोगों का मानना है कि सिद्धू प्रियंका गाधी के बेहद खास है। इसलिए उनपर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई और ना ही उन्हें इस बात की चेतावनी दी गई कि वो कैप्टन के खिलाफ बयानबाजी बंद करें। जिस तरह ये कमेटी गठित की गई है उसे लेकर कांग्रेस का एक बड़ा तबका मानता है कि ये गलत परंपरा शुरू की जा रही है जिससे पार्टी को नुकसान होगा। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को मानना है कि पार्टी आला कमान को सिर्फ अमरिंदर सिंह को दिल्ली बुलाकर बातचीत करनी चाहिए थी और समझाना चाहिए था।
I came here to present people's voices from grass root level to High Command. My stand on democratic power remains the same. The power of the people must return to the people. I have clearly stated the truth: Navjot Singh Sidhu, Punjab MLA after meeting Congress leaders in Delhi pic.twitter.com/38HlKbPR31
— ANI (@ANI) June 1, 2021












Click it and Unblock the Notifications